scriptक्यों अहम है जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री होना? | Why it's different to be the CM of Jammu Kashmir | Patrika News

क्यों अहम है जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री होना?

Published: Jan 07, 2016 03:48:00 pm

क्यों जम्मू के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत से ज्यादा इस बात पर बहस होती दिख रही है कि अगला सीएम कौन?

Jammu CM

Jammu CM

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का निधन हो गया जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है लेकिन साथ ही इस बात को लेकर भी लगातार कयास जारी हैं कि कौन जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा। आइए आपको बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री होना क्यों अपने आप में अहम है।

-जातिवादी राजनीति, क्षेत्रीय आकांक्षाएं और राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों की उलझा देने वाली मौजूदगी के चलते भी इस राज्य की स्थिति विशेष हो जाती है।
-भारत का इकलौता मुस्लिम बहुमत वाला राज्य होना और धारा 370। 
-इसी कारण जम्मू-कश्मीर की विधानसभा और इसके मुख्यमंत्री की राजननीतिक स्थिति अलग है। 

क्या है धारा 370?
370 भारतीय संविधान की एक विशेष धारा है जिसके द्वारा जम्मू-कश्मीर को सम्पूर्ण भारत में अन्य राज्यों के मुकाबले विशेष अधिकार या विशेष दर्जा प्राप्त है। देश को आजादी मिलने के बाद से लेकर अब तक यह धारा भारतीय राजनीति में बहुत विवादित भी रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो