scriptयशवंत सिन्हा ने खोली देश की आर्थिक व्यवस्था की पोल: राहुल गांधी | Yashwant opened the poll for the countrys economic system: Rahul | Patrika News

यशवंत सिन्हा ने खोली देश की आर्थिक व्यवस्था की पोल: राहुल गांधी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2017 12:27:42 pm

Submitted by:

Mohit sharma

किसान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो चुकी है और बीजेपी में कोई बोलने वाला नहीं है।

Rahul

नई दिल्ली। यशवंत सिन्हा ने देश में बिगड़ती अर्थ व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। यशवंत के लेख से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता कि देश की आर्थिक व्यवस्था किस कदर नष्ट हो चुकी है। ये बाते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौराने के आखिरी दिन बुधवार को कही। बुधवार सुबह राहुल गांधी ने चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए, जिसके बाद किसान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो चुकी है और बीजेपी में कोई बोलने वाला नहीं है।

मेक इन इंडिया धराशायी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया की बात कही थी, लेकिन उसको सही तरह से लागू नहीं कर पाए। पीएम का मेक इन इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो चुका है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने स्टार्ट अप इंडिया, स्वच्छ भारत की बात करते हैं लेकिन रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। महांगाई के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, महिलाएं देख रही हैं और सारा फायदा कुछ उद्योगपतियों को हो रहा है।

प्रधामंत्री पर कसा तंज

बता दें कि एक अंग्रेजी अखबार में अपने लेख के माध्यम से यशवंत सिन्हा ने देश की मौजूदा स्थिति पर सरकार का घेरने का प्रयास किया है। सिन्हा ने कहा कि आज देश में न रोजगार और न ही विकास की तेज गति। उन्होंने कहा इनवेस्टमेंट लगातार घट रहा है, जिसका आर जीडीपी पर साफ देखने को मिल रहा है। जीएसटी को लेकर सरकार की गलत नीति बताते हुए सिन्हा ने कहा कि एकल कर व्यवस्था को ठीक तरीके से लागू नहीं किया गया, जिससे रोजगार और बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। पूर्व मंत्री ने पीएम प्रधानमंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी को काफी नजदीक से देखा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनके वित्तमंत्री उसी गरीबी का एहसास अब देश की जनता को कराना चाहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो