एक्शन नहीं लेने पर धरना
सिन्हा सोमवार को अकोला में जिला कलक्टर को किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। जिला कलक्टर ने उन्हें किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया लेकिन यशवंत सिन्हा तत्काल एक्शन लिए जाने की मांग को लेकर कलक्टर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए।
हंगामा देख पुलिस ने हिरासत में लिया
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने यशवंत सिन्हा को 250 किसानों के साथ हिरासत में ले लिया। अकोला के पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने कहा कि हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ यशवंत सिन्हा को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले जाया गया था।
रिहा होते फिर धरने पर बैठ
हिरासत से छूटने के बाद फिर धरने पर बैठे सिन्हा पुलिस ने यशवंत सिन्हा को हिरासत में लेने के कुछ ही देर बाद छोड़ दिया लेकिन वो वापस आकर धरने पर बैठ गए। किसानों के साथ सिन्हा पिछले 24 घंटे से धरने पर बैठे हैं।
सिन्हा बोले, किसान करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक
बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को अकोला में किसानों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। सिन्हा ने इस कार्यक्रम में किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा न करने के लिए सरकार को लताड़ भी लगाई। सिन्हा ने कहा, सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वादे भूल गई। जिस तरह से भारतीय सेना के जवानों ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसी तरह किसान भी अपना हक पाने के लिए सरकार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
ममता-केजरीवाल ने किया समर्थन
किसानों की मांगों को धरना कर रहे यशवंत सिन्हा को दो राज्यों को मुख्यमंत्रियों और बीजेपी से अक्सर बगावत करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना समर्थन दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिन्हा का समर्थन किया है।
किसानों की मांगों को धरना कर रहे यशवंत सिन्हा को दो राज्यों को मुख्यमंत्रियों और बीजेपी से अक्सर बगावत करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना समर्थन दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सिन्हा का समर्थन किया है।