scriptचुनावी नतीजों पर यशवंत सिन्हा का बयान, खत्म हो गया मोदी-योगी का जादू | Yashwant Sinha Says BJP lose Three State Modi And Yogi Magic End | Patrika News

चुनावी नतीजों पर यशवंत सिन्हा का बयान, खत्म हो गया मोदी-योगी का जादू

Published: Dec 12, 2018 09:21:29 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

यशवंत सिन्हा ने कहा है कि इन चुनावों के प्रचार में पीएम मोदी के भाषणों का स्तर और गिर गया है।

yashwant sinha

yashwant sinha

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बुरी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। विपक्ष समेत पार्टी के अंदर ही इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच विधानसभा चुनावों के नतीजों पर बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता और वाजपेयी जी की सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इन नतीजों से साफ हो गया है कि देश में अब पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म हो गया है, जो मोदी लहर 2014 में चली थी वो अब खत्म हो गई है। इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। योगी को लेकर उन्होंने कहा है कि अब उनके लिए भी अपना गढ़ बचाना मुश्किल हो जाएगा।

जनता ने कट्टरता को किया खारिज- यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने एक न्यूज वेबसाइट पर लिखे अपने ब्लॉग में ये बाते कही हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हो जाना बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। यशवंत सिन्हा ने लिखा है कि इसमें कोई शक नहीं कि पांच राज्यों में बीजेपी के खिलाफ परिणाम आए, खास तौर पर तीन हिन्दी पट्टी के राज्यों में। तीन राज्यों के नतीजों से साफ है कि जनता ने कट्टरता को खारिज कर दिया है।

चुनाव प्रचार में गिर पीएम के भाषण का स्तर

यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हर चुनाव के दौरान सार्वजनिक सभाओं में भाषण का स्तर नई गिरावट को छू रहा है और प्रधानमंत्री इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हैं। इस चुनाव में और पहले के चुनावों में भी उन्होंने किस तरह के मुद्दों को उठाया, किस तरह की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया, भारत जैसे देश का प्रधानमंत्री क्या ऐसा व्यवहार कर सकता है? वाजपेयी ने तो उत्तेजना पैदा करने वाले हालात में भी कभी ऐसा नहीं किया था।

योगी के लिए मुश्किल होगा अपना गढ़ बचाना

यशवंत सिन्हा ने योगी आदित्यनाथ पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि इन चुनावों में योगी ने भी खूब प्रचार किया था, जिससे ये साफ हो गया है कि जनता ने हिंदुत्व के कार्ड को खारिज कर दिया है। अब तो आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ को अपना गढ़ बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो