scriptलोकसभा चुनाव 2019: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची | YSR Congress party announces 25 candidates list for 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की सूची

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 11:51:45 am

Submitted by:

Mohit sharma

वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिये 175 उम्मीदवारी की लिस्ट भी जारी की।
इससे पहले पार्टी ने सूची में 9 उम्मीदवारों का एलान किया था।
राज्य में एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव।

 

news

hgh

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों में बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सियासी दल राजनीतिक गुणा भाग के बाद चुनावी तालमेल कर रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा आज अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। इस सूची में 100 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने रविवार लोकसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए भी 175 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की। इससे पहले पार्टी ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो