scriptBMW ने भारत में लॉन्च किया 3 सीरीज कार का शैडो एडिशन, कीमत 41.40 लाख रुपए से शुरू | BMW 3 Series Shadow Edition launched in india at RS 41-40 lakh | Patrika News
पॉपुलर कार और बाइक

BMW ने भारत में लॉन्च किया 3 सीरीज कार का शैडो एडिशन, कीमत 41.40 लाख रुपए से शुरू

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी पॉपुलर सेडान 3-सीरीज शेडो एडिशन भारत में लॉन्च किया है।

Apr 03, 2018 / 01:39 pm

कमल राजपूत

BMW 3 Series Shadow Edition
लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी पॉपुलर सेडान 3-सीरीज शेडो एडिशन भारत में लॉन्च किया है। यह कार दो वेरिएंट 320d Sport (डीज़ल) और 330i M Sport (पेट्रोल) में पेश हुई है। कीमत की बात करें तो इसके 320d Sport वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 41.40 लाख रुपए और 330i M Sport कार की एक्स शोरूम कीमत 47.30 लाख रुपए रखी गई है। नई BMW 3-सीरीज शेडो एडिशन में नई ग्रिल, हाई-ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ, BMW किडनी फ्रेम, हाई-ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ, हैडलैंप्स और टेललैंप्स पर स्मोक्ड और शेडो इफेक्ट, कार की, एम ट्रिम के साथ, टेलपाइप पर एक्सक्लूसिव ब्लैक फिनिशिंग और 18 इंच के नए अलॉय व्हील नजर आएंगे।
इन खास फीचर्स से लैस है BMW 3-सीरीज शेडो एडिशन
यह कार बाहर जितनी खूबसूरत है अंदर से भी उतनी ही लाजवाब है। इस शैडो एडिशन में नया 10.5 इंच ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैड्स-अप डिस्प्ले के साथ आए है। कार में एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और BMW एप कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाली 8.7 इंच इंफोटेंमेंट डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आई-ड्राइव टच, हैंडराइटिंग रिकगग्निशन, 205 वॉट का 9-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। अन्य फीचर्स के तौर पर बीएमडब्ल्यू ने इसमें रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, 205W स्टीरियो भी दिए है।
ये है कार का इंजन और पॉवर
इंजन और पॉवर की बात करें तो 330i M Sport में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 252 हॉर्सपावर की ताकत और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसका 320d Sport वर्जन में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन के साथ आता है। इस इंजन के साथ यह कार 190 हॉर्सपावर की ताकत और 400 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करती है।
5.8 सेकंड्स में पकड़ती है 100km/h
इसकी रफ्तार पर नजर डाले तो 330i M Sport कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 5.8 सेकंड्स का समय लेती है। जबकि 320d कार को इतनी स्पीड पकड़ने में 7.2 सेकंड्स का समय लगता है।

Home / Automobile / Popular Cars & Bikes / BMW ने भारत में लॉन्च किया 3 सीरीज कार का शैडो एडिशन, कीमत 41.40 लाख रुपए से शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो