script15 लाख रूपए कम में आई देश में बनी Range Rover Evoque | Made in India Range Rover Evoque Launched | Patrika News

15 लाख रूपए कम में आई देश में बनी Range Rover Evoque

Published: Mar 24, 2015 02:43:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

जगुआर लैंड रोवर की यह चौथी कार है जिसे भारत में ही असेंबल कर कम कीमत के साथ
उतारा गया है

नई दिल्ली। टाटा द्वारा अधिग्रहीत जगुआर लैंड रोवर कंपनी ने अपनी नई Ranger Rover Evoque एसयूवी कार लॉन्च की है। कंपनी इसे अपने पुणे स्थित असेंबली प्लांट पर बनाया है। देश में ही बनी होने के कारण इस कार यह नया वर्जन पहले सीबीयू मॉडल के तहत आए वर्जन की तुलना में 15 लाख रूपए सस्ता है। कंपनी ने इसे 48.73 लाख रूपए की शुरूआती कीमत में पेश किया है।

देश में असेंबल होने वाली कंपनी की चौथी कार-
नई रेंज रोवर इवॉक कंपनी की चौथी ऎसी कार है जिसे भारतीय प्लांट में ही बनाया गया है। इसके चलते इसकी कीमत पहले वाले मॉडल की तुलना में काफी कम है।

जबरदस्त पावर और फीचर्स-
नई रेंज रोवर इवॉक को भी सिर्फ डीजल मॉडल की च्वॉयस में ही उतारा गया है। इसमें 2.2 लीटर एसडी4 डीजल इंजन लगा है। यह 140 किलोवॉट का पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉ क्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह फ्रंट और रीयर पार्किग सेंसर और रीयर व्यू कैमरे, नेविगेशन स्टिम, फिक्सड पेनोरमिक सनरूफ तथा लैंड रोवर के स्टेट ऑफ आर्ट टेरेन रेस्पॉन्स सिस्टम से लैस है।

तीन वेरियंट्स की च्वॉयस-
नई रेंज रोवर इवॉक को भी तीन वेरियंट्स में उतारा गया है जिनकी कीमत (एक्स शोरूम मुम्बई) के अनुसार इस प्रकार है-
– रेंज रोवर इवॉक प्योर – 48.73 लाख रूपए
– रेंज रोवर इवॉक डायनामिक – 52.40 लाख रूपए
– रेंज रोवर इवॉक प्रेस्टिज – 56.81 लाख रूपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो