scriptपियाजियो ने पेश किया 9.40 लाख का स्कूटर, जानिए ऐसा क्या खास है | piaggio vespa 946 emporio armani comes to India | Patrika News

पियाजियो ने पेश किया 9.40 लाख का स्कूटर, जानिए ऐसा क्या खास है

Published: Oct 25, 2016 03:17:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पियाजियो ने भारत में 70वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया है ये अनोखा स्कूटर

Vespa 946

Vespa 946

नई दिल्ली। इटली की कंपनी पियाजियो ने भारत में अपनी 70वीं सालगिरह के मौके पर वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन स्कूटर पेश किया है। इसकी कीमत 9.40 लाख रूपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है। यह भारत के सबसे महंगे स्कूटरों में शुमार है। कंपनी पियाजियो वेस्पा 946 एम्पोरियो अरमानी एडिशन को 25 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है। इस स्कूटर की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है क्योंकि कंपनी ने इसके लिये मशहूर प्रीमियम फैशन ब्रांड एम्पोरियो अरमानी के साथ करार किया है। इसी वजह से यह लग्जरी स्कूटर की कैटेगरी में लाता है। यह पहला ऐसा स्कूटर है जिसे ऑटोमोबाइल डिजाइनर के साथ फैशनडिजाइनर ने भी डिजाइन किया है।

विंटेज लुक वाला स्कूटर
वेस्पा 946 सिंगल-सीटर स्कूटर विंटेज फील देता है। लेकिन इसमें कई हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे। इस स्कूटर में ट्रेडमार्क अरमानी का सिग्नेचर दिया गया है। साथ ही इस स्कूटर का प्रीमियम डिजाइन दूसरे स्कूटरों से अलग है। यह स्कूटर भारत में नहीं बनाया जायेगा। इसे सीधे इंपोर्ट कर भारत लाकर बेचा जाएगा।

ये फीचर्स हैं खास
वेस्पा 946 के हैडलैंप्स पर अरमानी का लोगो दिया गया है। साथ ही सैटिन फिनिश भी दिया गया है। इसमें अरमानी एडिशन सीट है और ब्राउन लेदर से सिली हुई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ड्राइविंग कंट्रोल्स लगाए गए हैं। इसमें मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मौजूद है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिये इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। एलईडी टेल लैंप्स, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ऐंटी स्लिप रेग्यूलेटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 220 एमएम डबल डिस्क, टू चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और 12 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन से लैस
वेस्पा 946 अरमानी एडिशन में 125 सीसी का इंजन दिया गया है जो 11.9 बीएचपी का पावर और 10 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 8.5 लीटर फ्यूल टैंक से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 93 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो