पॉपुलर कार और बाइक

ये है दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल, आकार और फीचर्स कर देंगे आपको हैरान

3 Photos
Published: August 21, 2017 03:26:00 pm
1/3
आॅटोमोबाइल मार्केट में वैसे तो नई—नई मोटरसाइकिलें लॉन्च होती हैै। कोई बाइक स्टाइल में जबरदस्त होती है तो कोई माइलेज में। लेकिन आज हम आपको जिस बाइक के बारे में बताने जा रहे है उसके बारे में आपने पहले शायद ही सुना होगा। जी हां, यह कोई साधारण बाइक नहीं। इस बाइक के नाम कई रिकार्ड दर्ज है। इतना ही यह बाइक अपने विशाल आकार के चलते अपना नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुकी है।
2/3
इस बाइक का नाम है रेगिओ XXL। इसे फैबियो रेगियांई कंपनी ने तैयार किया है। विशाल आकार और अनोखा डिजाइन इस बाइक की विशेषता है। रेगिओ XXL बाइक की लम्बाई 16 फीट हैं जबकि इसकी ऊंचाई 32 फीट हैं। इस फिगर को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि यह बाइक किस तरह की दिखाई देती होगी।
3/3
जब बाइक इतने विशाल आकार की है तो जाहिर सी बात है इसमें इंजन भी उतना ही पॉवरफुल होगा। रेगिओं XXL मोटरसाइकिल में 5.7 V8 शेवरले का 280 हॉर्सपॉवर का इंजन दिया गया है। इस बाइक को मोटो एक्सपो 2012 में प्रद्धर्शित किया गया था। बता दें इस बाइक को दुनिया की सबसे बड़ी बाइक का ​खिताब मिला हुआ है। यह बाइक अपने दोनों टायरों पर खड़ी नहीं रह सकती है इसके लिए पिछले टायर में साइड व्हील लगाए गए है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.