script

दिगंबर एवं श्वेतांबर परंपरा के आचार्यों का हुआ मिलन

locationप्रतापगढ़Published: Feb 20, 2021 08:24:26 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

-प्रतापगढ़. जैन आचार्य सुनीलसागर ससंघ का शुक्रवार को अम्बेडकर चौराहा से मंगल नगर प्रवेश हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया। यहां संजोग से दोनों जैन परंपरा के आचार्यो का मिलन हुआ।

दिगंबर एवं श्वेतांबर परंपरा के आचार्यों का हुआ मिलन

दिगंबर एवं श्वेतांबर परंपरा के आचार्यों का हुआ मिलन

-प्रतापगढ़. जैन आचार्य सुनीलसागर ससंघ का शुक्रवार को अम्बेडकर चौराहा से मंगल नगर प्रवेश हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया। यहां संजोग से दोनों जैन परंपरा के आचार्यो का मिलन हुआ। हाई स्कूल रोड स्थिति जिनिंग में दिगंबर परंपरा के आचार्य सुनील सागर एवं श्वेतांबर परंपरा के आचार्य नवोदय सागर सुरीश्वर, ज्योतिष आचार्य श्री जिनरत्न सागर सुरीश्वर, आचार्य श्री जीतरत्न सागर सुरीश्वर, आचार्य श्री चन्द्ररत्न सागर सुरीश्वर का ऐतिहासिक मिलन हुआ।
समूचे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। आचार्य श्री का प्रात: 9 बजे बजे जूना मंदिर में प्रवेश हुआ। आचार्य सन्मतिसागर के 83वें अवतरण दिवस पर गुरु मंदिर में गुरुदेव की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया। जिसके बाद आचार्य सुनीलसागर ने धर्म सभा को संबोधित किया। वही दोपहर में एक बजे सन्मति विधान दोपहर 2 बजे गुरुपूजन एवं आचार्य का 14 वां पदारोहण दिवस मनाया गया। जिसमे गुरुदेव को अघ्र्य चढ़ाया गया। दोपहर की सभा में नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर, उपसभापति सेवंतीलाल चण्डालिया सहित नगर परिषद के कई पार्षदों ने शिरकत की। जहां कार्यक्रम में पूर्वाचार्यों की तस्वीरों का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया गया। जिनके बाद अंकलीकर एवं जैनाचार्य पुस्तक का विमोचन किया गया।
:=:=
सत्संग महोत्सव रामद्वारा में २५ से
प्रतापगढ़.
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संत रामचरण महाराज का प्राकट्य महोत्सव रामद्वारा में २५ फरवरी से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।
रामद्वारा ट्रस्ट के हितेष राजसोनी ने बताया कि रामद्वारा भक्त मंडल की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सत्संग व सोनी रामायण मंडल रतलाम द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 26 फरवरी प्रात: 10 बजे से रामकुंड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। चल समारोह सदर बाजार, सालमपुरा होते हुए रामद्वारा पहुंचेगा। शोभायात्रा में वाणी को श्रद्धालु अपने-अपने मस्तक पर क्रमश: धारण करते हुए चलेंगे। रामद्वारा में पूजन और महाआरती का आयोजन होगा। संध्या समय शाम 6.15 बजे 301 दियों से संध्या आरती होगी।
रामद्वारा में सम्प्रदाय के संत श्री दिव्येश राम और संत श्री सेवा राम के सान्निध्य में तैयारियां की जा रही है। भक्तों द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।
:==
अवलेश्वर में निकाली शोभायात्रा
मोखमपुरा. निकटवर्ती गांव अवलेश्वर में शुक्रवार को धनगर समाज की ओर से देवनारायण के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत देवनाराण मंदिर से हुई। बैंड-बाजों के साथ यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुंजरी। जहां श्रद्धालुओं की ओर से पूजा-अर्चना की गई। देवनारायण के जयकारों के साथ शोभायात्रा मंदिर पहुंची। जिसमें डीजे की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे।
अवलेश्वर में निकाली गई शोभायात्रा।

ट्रेंडिंग वीडियो