प्रतापगढ़

तेज आंधी में उड़ा टिन शेड महिला की आंख में घुसा, गंभीर घायल

क्षेत्र में रविवार शाम चली आंधी

प्रतापगढ़May 05, 2019 / 12:25 pm

Ram Sharma

तेज आंधी में उड़ा टिन शेड महिला की आंख में घुसा, गंभीर घायल


छोटीसादड़ी(प्रतापगढ़). क्षेत्र में रविवार शाम चली आंधी से एक मकान के टिनशेड के चद्दर उड़ गए और वह महिला के चेहरे पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक चिकित्सालय भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत ’यादा गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार उपखण्ड क्षेत्र के मानपुरा खालसा गांव निवासी जानकी (42) पत्नी अमृतलाल मीणा शनिवार शाम को घर के बाहर ढालिए में अपनी पुत्रवधू और छोटे ब‘चे के साथ बैठी थी। इस दौरान शाम पांच बजे चली तेज आंधी से घर के ऊपर रखे टिन शेड उड़ गए और जानकी के चेहरे आ गिरे। इससे उसकी आंखों में चद्दर घुस गया। चद्दर उडऩे की आवाज सुनकर पड़ोसी दौडक़र मौके पर पहुंचे और महिला को संभाला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। इस पर पायलट ललितसिंह और एएमटी तेज प्रकाश सिंह एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तथा महिला को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जानकी बाई की आंखों में ’यादा चोट होने के कारण चिकित्सको ने यहां प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।
ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में शनिवार दोपहर मौसम ने एकदम करवट ली और दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। तेज गर्जना और बिजली कडक़ने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो जरूर मिली, लेकिन उमस से हाल बेहाल नजर आए। शनिवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। इस दौरान बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल भी चला। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल उमड़ गए। देखते ही देखते साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जना और बिजली कडक़ने के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान आधे घण्टे तक तेज हवा और मेघ गर्जना के साथ कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद शहर में सडक़ों पर पानी बह निकला ओर सडक़ो पर आवाजाही रुक गई।
मेरियाखेडी. क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह उड़ती हवा में धूल व सूर्य उदय का नजारा।

Home / Pratapgarh / तेज आंधी में उड़ा टिन शेड महिला की आंख में घुसा, गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.