scriptकेसुन्दा मामले में डीजीपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कृपलानी और जोशी पहुंचे गांव | bjp leaders met DGP in keshunda polling agent matter | Patrika News

केसुन्दा मामले में डीजीपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कृपलानी और जोशी पहुंचे गांव

locationप्रतापगढ़Published: May 03, 2019 12:02:02 pm

Submitted by:

Ram Sharma

– अभी तक नहीं मिला भापजा का लापता पोलिंग एजेंट- मकान ढहाने वालों का भी नहीं मिला सुराग

pratapgarh

केसुन्दा मामले में डीजीपी से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कृपलानी और जोशी पहुंचे गांव

प्रतापगढ़. जयपुर. चित्तौडगढ़़ संसदीय क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखंड के केसुन्दा गांव भाजपा के पोलिंग बूथ एजेंट के लापताा होने और उसके मकान को ढहाने के मामले में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस बीच भाजपा नेता श्रीचंद कृपलानी और सांसद सी पी जोशी भी केसुन्दा पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
जयपुर में भाजपा चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश संयोजक प्रवास कार्यक्रम समन्वयक ओंकार सिंह लखावत एवं अन्य शामिल थे। प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के एक मंत्री व उनके सहयोगियों पर चुनाव हिंसा करने व जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताअेां को केसुन्दा में नहीं मिले लापता एजेंट के परिजन, कांग्रेस नेता विक्रम आंजना ने दी घटना की जानकारी
छोटीसादड़ी. लोकसभा चुनाव में भाजपा के पोलिंग बूथ एजेंट का मकान ढहाने और इस घटना के बाद लापता चल रहे पोलिंग बूथ एजेंट मनोहर लाल तेली के मामले की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी और सांसद सीपी जोशी अन्य भापजा नेता केसुन्दा गांव पहुंचे। हालांकि यहां भाजपा के पोलिंग बूथ एजेन्ट के परिजन नहीं मिले। इससे परिजनों से वे बात नहीं कर सके। इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच विक्रम आंजना भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सभी नेताओं और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी।
पोलिंग बूथ एजेंट तेली के पिता ने एफआईआर में विक्रम का हवाला देते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान विक्रम ने उनसे अपने बेटे को वहां से ले जाने को कहा था। कांग्रेस नेता विक्रम आंजना ने बताया कि इस मामले में उनका कोई हाथ नही है। विधानसभा चुनाव में भी मनोहर ही पोलिंग एजेण्ट था। उस दौरान भी कोई बात नहीं हुई तो अब क्यों करेंगे। कांग्रेस नेता विक्रम ने उलटे मनोहर पर आरोप लगाया कि उसने पहले भी पंचायतीराज चुनाव में उनकी झूठी शिकायत की थी।
प्रशासन इस मामले की पूरी जांच करें और गायब हुए मनोहरलाल तेली को जल्द पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दोनों नेताओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता,पुलिस उपाधीक्षक विजय पाल सिंह संधू भी रहे। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ,भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ,छोटीसादड़ी पंचायत समिति प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत , निम्बाहेडा नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल पंचोली सहित भाजपा पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
राजनीतिक सौहाद्र्र का दिया उदाहरण, किया जलपान का आग्रह

राजनीति के परंपरागत विरोधी होने के बावजूद केसुन्दा गांव पहुचे सीपी जोशी और पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता विक्रम आंजना ने राजनीतिक सोहाद्र्र का उहारण पेश किया। उन्होंने सांसद और जोशी को उनके घर पर जलपान करने का आग्रह किया। इस पर कृपलानी हंसते हुए कहा कि आप पानी पिलादो। उसके दोनों नेताओं ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात भाजपा नेता रवाना हो गए।
बड़ी संख्या में तैतात रहा पुलिस बल

सांसद सीपी जोशी और पूर्व स्वायत्तशासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी केसुंदा में पहुंचने की जानकारी मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता पहुंच गए। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी टकराव और कोई अप्रिय घटना नहीं हो। जिसको देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके लिए रठाजना,धमोतर,धोलापानी,छोटीसादड़ी पुलिस थाने का जाप्ता भी तैनात रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो