scriptभाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था बिगडऩे का लगाया आरोप | BJP protests, accuses state of deteriorating law and administrative sy | Patrika News

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था बिगडऩे का लगाया आरोप

locationप्रतापगढ़Published: Aug 23, 2019 07:51:20 pm

Submitted by:

Hitesh Upadhyay

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था बिगडऩे का लगाया आरोप

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था बिगडऩे का लगाया आरोप

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था बिगडऩे का लगाया आरोप

प्रतापगढ़. प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से कानून व्यवस्था चरमराने, लूट, डकैती, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं के बढऩे, अपराधियों के बेखोफ होने, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार सहित आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर वार्डों की पुनर्गठन प्रक्रिया में धांधलियों, भाजपा सरकार के विकास कार्यों को रुकवाने को लेकर सूरजपोल चौराहा पर भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। दोपहर एक बजे से भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा जिला पालक शांतिलाल डोसी गोपी, जिला प्रमुख सारिका मीणा प्रधान, पार्टी के जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिलापरिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, पंचायतों के सरपंचों एवं पार्टी के सभी कार्यकताओं के साथ धरना और प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा जिला प्रमुख सारिका मीणा जिला महामंत्री विद्यासागर राठौड़ नगर अध्यक्ष मुकेश नागर मांगू सिंह सिसोदिया चंद्रपाल सिंह, भवानी सिंह शक्तावत प्रधान रुपलाल मीणा महावीर सिंह कृष्णावत संजय गुर्जर, नरेंद्र सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने राजस्थान के राज्यपाल से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने अपने स्वार्थों के चलते आपसी अंतर्विरोधों से घिरी राज्य सरकार की आपसी जोर आजमाइश का खामियाजा प्रदेश की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। इनके स्वार्थों के कारण प्रदेश में दो सत्ताकेंद्र बने हुए हैं इन दोनों सत्ताकेंद्रों के निर्देशों से त्रस्त प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी किकर्तव्यविमुड़ हो अनिर्णय की स्थिति में बैठे हैं। जिससे विकास प्रक्रिया पूरी तरह ठप्प हो चुकी है। यह धरना धरना प्रदर्शन कुम्भकर्णी नींद में सोयी प्रदेश सरकार को जगाने के लिए एक चेतावनी है। यदि सरकार समय रहते नही जागी और उसने समय रहते प्रदेश की कानून और व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कोई योजना बनाकर लागू नही की तो हमारा अगला आंदोलन इस सरकार को जड़मूल से उखाडऩे के नारे के साथ प्रारम्भ होगा और इस सरकार को उखाड़ कर ही समाप्त होगा। धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन के बाद जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि प्रतापगढ़ के उपखंड अधिकारी विनोद मल्होत्रा को धरना स्थल पर राजस्थान के राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर ज्ञापन में वर्णित मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही कर पीडि़तों को तत्काल राहत पहुचने एवँ राज्य सरकार को जनहित में कार्य करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश नागर ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो