scriptआधी रात को जन्मे कान्हा, बांटा पंजेरी का प्रसाद | Born on midnight Kanha, the offering of beta pajari | Patrika News

आधी रात को जन्मे कान्हा, बांटा पंजेरी का प्रसाद

locationप्रतापगढ़Published: Sep 04, 2018 07:01:28 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

जिले भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया

pratapgarh

आधी रात को जन्मे कान्हा, बांटा पंजेरी का प्रसाद

-शहर में कई जगह हुए आयोजन
प्रतापगढ़. शहर सहित जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के कई केशवरायजी सहित कई मंदिरों में सोमवार रात्रि में 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। केशराय मंदिर में भजन संख्या सहित कई आयोजन हुए। वहीं मंदिरों में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के हाउंसिंग बोर्ड स्थित महादेव मंदिर पर भी मटकी फोड का आयोजन किया गया। जिसके बाद भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। डाक बंगला रोड पैलेस परिसर में श्री विजय राघव मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह 6 बजे अभिषेक पूजन कर प्रतिमाओं को श्रृंगारित किया गया।
चूपना
नई आबादी में भव सागार चौक पर कृष्ण जन्मोत्सव का संचालन कन्हैयालाल डांगी ने किया।सरपंच राजेश कटारा की अध्यक्षता में हुआ।नव निर्मित चोक का नामकरण गोटियां डालकर किया गया।जिसमें भवसागार चौक नाम रखा गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें विनोद डांगी, अमित यादव को मुख्य अतिथि अनिल जैन, रुपाजी पटेल, ऊंकारलाल सेन ने पुरस्कृत किया।इस मौके पर अशोक सेन, मोतीलाल डांगी, अमृत पटेल, रामलाल पटेल, किशनलाल डांगी, अशोक डांगी, कारुलाल डांगी, नारायण डांगी, हरिश सेन, विक्रम जैन, महिपाल डांगी आदि मौजूद थे।
खेरोट
रामजानकी मंदिर, पाटीदार मोहल्ला, ब्रह्मा मंदिर केरवास रोड, राम मंदिर मेघवाल मोहल्ला, चारभुजा मंदिर, राव मोहल्ला व रावला चौक मंदिर पर रात 12 बजे तक कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। पाटीदार महिला मंडल द्वारा नृत्य प्रतियोगिया का किया आयोजन।
छोटीसादड़ी
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नगर के गोमाना दरवाजा बाहर स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि संत रामसेवक महाराज ने दीप प्रज्वलित कर भजन का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दिनेश वैष्णव ने बताया कि आकर्षक झांकियों को प्रस्तुत किया गया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निंबाहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रदीप व्यासए कांतिलाल दक सहित नगर के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी व स्थानीय प्रबंधक समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। गांधी चौराहा पर बजरंगदल द्वारा मटकी फोड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद सुमित शर्मा एबजरंग दल अध्यक्ष विजय माली थे। संचालन संजय सेन ने किया। उपखंड के साटोला ग्राम पंचायत के आशीर्वाद स्कूल में मंगलवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
मोवाई
मोवाई गांव में सांसरी के मोहल्ला में जन्माष्टमी पर आंखों के पट्टी बांध कर मटकी फोड़ी गई। गांव के हीरालाल चौधरी, ईश्वर संसारी, कारूलाल, दिनेश सासंरी, काना सांसरी आदि ग्रामीण ने जन्माष्टमी का प्रतियोगिता की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो