scriptसंवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर किया गया मंथन | Brainstorming on many topics in the dialogue program | Patrika News

संवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर किया गया मंथन

locationप्रतापगढ़Published: May 27, 2023 05:00:36 pm

Submitted by:

Devishankar Suthar

जिले की कई संस्थाओं ने लिया भागयोजनाओं की दी जानकारी

संवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर किया गया मंथन

संवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर किया गया मंथन


प्रतापगढ़. स्वैच्छिक संगठनों की प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्य कर रहे स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर की ओर से प्रशासन और एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्ट एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मध्य दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र मुमताज मसीह द्वारा की गई। जिसमें 13 सत्र आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन फिल्म प्रदर्शन द्वारा वीएसडीसी पोर्टल का महत्व व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग से संगीता यादव द्वारा सशक्त-समृद्ध समाज के निर्माण में महिलाओं व बच्चों की भूमिका, श्रम निरीक्षक कुलदीपङ्क्षसह द्वारा श्रमिक व रोजगार-राष्ट्र के विकास के आधार स्तम्भ, विभागीय योजनाओं के प्रस्तुतीकरण किया गया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद चन्द्र पारिक द्वारा शिक्षा सबके लिए पर परिचर्चा आयोजित की। विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों को दो दिवस भाग लेने पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धरियावद विधायक नगराज मीणा, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के स्टेट कॉर्डिनेटर अजय गौड़, स्वच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के मनोनीत सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, पंकज शर्मा, विशेष सलाहकार संजय गौड़, पीसीसी सदस्य पंकज दाधीच, भानुप्रताप राणावत, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जगदीश कुमावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन सुधीर वोरा ने किया।
राज्य मंत्री मसीह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री मसीह ने कई जानकारी दी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप जहां सरकार की योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। मुमताज मसीह ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा झूठ और धार्मिक धू्रवीकरण की राजनीति कर सत्ता में काबिज हुई है। इसके कारण देश का आपसी सौहाद्र्र बिगड़ा है और देश की तरक्की रुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को तोडऩे का कार्य किया है। नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने देश के हालात को देखते हुए इतनी लंबी पदयात्रा की। केंद्र के अध्यक्ष मसीह ने कहा कि देश की जनता नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में कहा कि वह अपने लिए नहीं आम जनता के लिए सोचते हैं। उनके द्वारा प्रदेश में किए गए नवाचारों से राजस्थान देश में मॉडल प्रदेश के रूप में उभरा है। आज राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश बन चुका है। आज भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए राहत कैंपों का विरोध कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो