scriptराजीव की जयंती मनाई, शहर सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित | Celebrate Rajiv's birth anniversary, organized various programs throug | Patrika News

राजीव की जयंती मनाई, शहर सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

locationप्रतापगढ़Published: Aug 20, 2018 07:19:56 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

राजीव की जयंती मनाई, शहर सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

pratapgarh

राजीव की जयंती मनाई, शहर सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़. शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को देश के लिए दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया। प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की तस्वीर और जीरो माइल चौराहे पर स्थित राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राजीव गाँधी अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने कहा की राजीव गांधी आधुनिक भारत बनाने वाले थे। भारत में कंप्यूटर क्रांति राजीव ही लाऐ थ। रउन्होंने भारत के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट देने का अधिकार दिलवाया था। राजीव गांधी जी ने पंचायती राज के लिए विशेष प्रयास किए थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री केसर सिंह मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा, पीपलखूंट प्रधान अर्जुन लाल निनामा, पीपलखूंट ब्लॉक अध्यक्ष मणिलाल चरपोटा, पूर्व प्रतापगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भगीरथ पाटीदार, प्रतापगढ़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील मेहता, प्रदेश सेवादल संगठन मंत्री द्वारका प्रशाद देवड़ा, प्रदेश सचिव एसटी प्रकोष्ठ नाथूलाल मीणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दलोट.गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष निर्मल वैष्णव ने बताया कि
इस मौके पर कमल ओस्तवाल, प्रदीप सेन, राहुल प्रजापत, गणपत बारबर, सुधीर जैन, अनिल प्रजापत, शंकर राठौड़, राहुल प्रजापत, अमन परमार, नवीन, बाबू चौधरी, मुकेश मटकू, प्रदीप सेन, रोहित रैदास, गोपाल रजक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
छोटीसादड़ी हरीश आंजना महाविद्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला ने बताया कि एकेडमिक डायरेक्टर जगन्नाथ सोलंकी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर लोकेश कुमावत, राहुल कुमावत, अजय नागदा, कांतिलाल जटिया, नागेश मीना ने राजीव गांधी के सपनों का भारत पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्णा पेंसिया ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो