चैत्र नवरात्र से आज से, नव वर्ष का होगा स्वागत
Chaitra Navratri चैत्र नवरात्र से आज से new year नव वर्ष का होगा स्वागत
प्रतापगढ़
Updated: April 02, 2022 08:36:57 am
----माता की आराधना आज से
प्रतापगढ़. नव वर्ष का आगाज माता की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां की गई है। मंदिरों और घरों में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। शहर के प्रमुख बाणमाता मंदिर में नौ दिन तक विशेष अनुष्ठान होंगे। मंदिर पुजारी मोहनलाल त्रिवेदी ने बताया कि घट स्थापना, सुूबह अभिषेक, पूजन और दिनभर नवचंडी पाठ के आयोजन किए जाएंगे। शाम को माता की स्तुति की जाएगी। नर्वाö जाप, संध्या आरती होंगे। श्री ब्रह्म ज्योति संस्थान द्वारा संचालित श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल में चैत्र नवरात्र महोत्सव शनिवार से मनाया जाएगा। गुरुकुल के आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्री दीपनाथ महादेव मंदिर परिसर गुरुकुल में शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव पर्व शुरू होगा। जिसमें बटुकों द्वारा श्री सूक्त के 108 पाठ, रात्रिसूक्तम् के 108 पाठ, सप्तश्लोकी दुर्गा के 108 पाठ एवं श्री देव्यथर्वशीर्षम् के 108 पाठ व मां भगवती पीतांबरा के 49 अक्षरी मंत्र के सवा लाख जाप किए जाएंगे। प्रथम दिवस पर मां भगवती शैलपुत्री का विशेष पूजन अर्चन व रात्रिकालीन में मां भगवती पीतांबरा का बगलामुखी सहस्त्रनाम से हवन किया जाएगा।
नव वर्ष पर आज निकालेंगे वाहन रैली
अरनोद. ङ्क्षहदू स्वराज उत्सव समिति एवं युवा टीम अरनोद ने ङ्क्षहदू नव वर्ष की अंतिम रूप रेखा शुक्रवार शाम को बनाई। यहां बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवा ध्वज तैयार किए और घरों में वितरित किए गए। बैठक का आयोजन रामकुंड धर्मशाला में किया गया। जिसमें वाहन रैली को लेकर मंत्रणा की गई और रूट निर्धारित किया गया। वाहन रैली शाम पांच बजे बालाजी मंदिर नई आबादी अरनोद से शुरू होगी। जिसमें वाहन रैली के साथ आगे डीजे चलेगा एवं गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। हर घर पर भगवा ध्वज लगाने का कार्य भी जारी है।
खाटू श्यामजी संकीर्तन आज
करजू. कस्बे में खाटू श्यामजी के संकीर्तन की तैयारियों में ग्रामीण जुट गए हैं। संकीर्तन के साथ शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए ग्रामीणों की ओर से टीमें बना दी गई है। इसमें प्रसिद्ध भंजन कलाकार केमिता राठौड़ उदयपुर, महेश टांक निकुंभ, अखिलेश ठाकुर की ओर से भंजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
