scriptभ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी होगा छोटीसादड़ी नगर पालिका प्रशासन | Chhotisadadi Municipality Administration will be corruption free and | Patrika News

भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी होगा छोटीसादड़ी नगर पालिका प्रशासन

locationप्रतापगढ़Published: Feb 23, 2021 08:03:59 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर मंत्री आंजना ने गांधी चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाई। नगर पालिका कार्यालय में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा और उपाध्यक्ष सीमा मनीष उपाध्याय को पदभार ग्रहण की रस्म अदा की गई।

भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी होगा छोटीसादड़ी नगर पालिका प्रशासन

भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी होगा छोटीसादड़ी नगर पालिका प्रशासन


-सहकारिता मंत्री आंजना की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर मंत्री आंजना ने गांधी चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाई। नगर पालिका कार्यालय में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा और उपाध्यक्ष सीमा मनीष उपाध्याय को पदभार ग्रहण की रस्म अदा की गई। उसके बाद लालाजी की बगीची स्थल पर कार्य भार ग्रहण समारोह आयोजन स्थल पर पहुेंचे। जहां आयोजन में अतिथियों व कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना रहे। अध्यक्षता बोहरा समाज के आमीन अली अजगर भाई ने की। विशिष्ट अतिथि निम्बाहेडा नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, प्रतापगढ़ पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा, छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, निम्बाहेडा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गोपालाल आंजना, छोटीसादड़ी प्रधान सपना मीणा, उपप्रधान विक्रम आंजना, समाजसेवी दाऊदीभाई बोहरा, निम्बाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शारदा भवंर, छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, अरविंद दया, एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, नगरपालिका ईओ अब्दुल वाहिद रहे।
नगर पालिका अध्यक्षा फातेमा बोहरा ने कहा कि नगर का विकास जनता की अपेक्षाओं के आधार पर होगा। लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और कार्यो की सीमा निर्धारित की जाएगी। कर्मचारी और अधिकारी लोगों का आदर करना सीखें। अध्यक्ष ने कहा नगर के विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण किए जाएंगे। विकास में यदि धन की भी कमी आई तो उसे भी सभी के सहयोग से पूर्ण की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन भ्रष्टाचारमुक्त एवं पारदर्शी होगा। सभी पार्षद साथियों के सहयोग से सुशासन देने का प्रयास करेंगे। नगर में विभिन्न सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस के सहयोग से नगर मेे जो अव्यवस्था है, उसे सुधारा जाएगा। नगर में पेयजल की समस्याओं का निराकरण कर उचित प्रबंध व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका की निजी आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि जनता की भावना के अनुसार बोर्ड कार्य कर बताएगा। जनता का शोषण बंद हो जाए और सकारात्मकता व समन्वय के साथ जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास नगर पालिका बोर्ड करेगा। समन्वय के साथ सभी मिलकर सुशासन और सर्वांगीण विकास प्रदान करें। आभार नगर पालिका उपाध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने किया।
-=-=
पलथान में कवि सम्मेलन आज
पानमोड़ी. निकटवर्ती पलथान में रेतम नदी के तट पर मां भगवती गंगा माता मंदिर परिसर में मंगलवार रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
कवि सम्मेलन के धनपाल धमाका ने बताया कि कवि सम्मेलन में धार मध्यप्रदेश से राकेश कोशिक, चित्तौडग़ढ़ से बिदिया सरगम, गीत गजल सुखेड़ा जावरा से तेजपाल सिसोदिया, वीर रस विजय विद्रोही, सुरेन्द्र सुमन हास्य व्यंग्य, उदितसिंह हास्य बाल कवि लोकेश लखन, मनोहर मनु एवं पायल पंडित काव्य पाठ करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो