प्रतापगढ़

मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म की आशंका, सतर्क हुआ कृषि विभाग

जिले में भी रोक के लिए विभाग ने की तैयारीसमय से चेतने की कवायद

प्रतापगढ़Jul 21, 2019 / 11:23 am

Devishankar Suthar

pratapgarh


जिले में भी रोक के लिए विभाग ने की तैयारी
समय से चेतने की कवायद
प्रतापगढ़
खरीफ की फसल में हालांकि अभी कीटों ने हमला नहीं किया है। लेकिन मक्का की फसल में गत वर्ष कर्नाटक में देखा गया फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर कृषि विभाग सावचेत हो गया है। प्रदेश के साथ ही जिले में भी इससे बचने की कवायद शुरू की गई है। कृषि विभाग का मानना है कि अभी यहां इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए विभाग ने तैयारी की है।
जिले में बुवाई की स्थिति
जिले में इस वर्ष एक लाख ८६ हजार हैक्टेयर में बुवाई की गई है। जिसमें सोयाबीन की १२७५०० व मक्का की बुवाई ४५ हजार हैक्टेयर में बुवाई की गई है। जो कुल बुवाई का ६८ व २४ प्रतिशत है। वर्तमान में मक्का की फसल २० से २५ दिन की हो चुकी है। अभी इस फसल में निराई-गुड़ाई की जा रही है।
यह है फॉल आर्मीवर्म कीट
यह अमेरिकन कीट है, जो लेपिडोप्टेरा गण के नोक्टयूडी फैमेली से है। तो बहुभक्षी है। इसके लार्वा अवस्था के दौरान फसलों को नुकसान पहुंचाती है। इसका प्रभाव ५० देशों में पाया गया है। सर्वप्रथम भारत में जून २०१८ में कर्नाटक में मक्का की फसल में देखा गया था। इसके बाद यह राजस्थान में इसका प्रभाव होने की आशंका जताई गई। इसे देखते हुए जिले में विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए कवायद की है। इसके लिए सभी जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
मिले है निर्देश, सर्वे करा रहे
जिले में मक्का की फसल में अभी कीटों का प्रकोप नहीं है। लेकिन प्रदेश में फॉल आर्मीवर्म कीट के प्रकोप की आशंका है। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों से निर्देश मिले है। इस आधार पर जिले में सर्वे कराया जा रहा है। वहीं इस कीट की पहचान और इसके नियंत्रण के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है।
नानूराम मीणा
उप निदेशक, कृषि विस्तार, प्रतापगढ़
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.