Devotees reached abroad in Nirvana Festival रामद्वारा में संत रामदास के निर्वाण
महोत्सव में देश विदेश पहुंचे श्रद्धालु
प्रतापगढ़Published: Jun 26, 2022 07:41:29 am
Devotees reached abroad in Nirvana Festival रामद्वारा में संत रामदास के निर्वाण महोत्सव में देश विदेश पहुंचे श्रद्धालु
Devotees reached abroad in Nirvana Festival रामद्वारा में संत रामदास के निर्वाण महोत्सव में देश विदेश पहुंचे श्रद्धालु
प्रतापगढ़. अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा में ब्रह्मलीन संत रामदास का निर्वाण महोत्सव शनिवार को हुआ। इस उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के भेख भंडारी एवं रामद्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष संत शंभूराम के सान्निध्य में रामस्नेही संप्रदाय के कई विद्वान संतों ने धर्मसभा की। संत दिव्येशराम ने ब्रह्मलीन संत रामदास के जीवन परिचय दिया। उनके त्याग, तपस्या एवं राम नाम की साधना के बारे में बताया।
यहां आयोजन में विदेशों से भी एवं भारत वर्ष के कोने-कोने से रामद्वारा पहुंचकर इस महोत्सव में हिस्सा लिया। सुबह यहां सभी रामस्नेही संतो एवं भक्तों द्वारा ब्रह्मलीन संत रामदास की समाधि पर पूजन आरती की गई। उसके बाद श्रद्धालुओं की ओर से तुलादान किया गया। रामद्वारा में सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतापगढ़ के कई जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों ने धर्म सभा में पहुंचकर संतो के दर्शन व प्रवचन का लाभ लिया। संत शंभुराम ने अपना चातुर्मास यहां करने की घोषणा की। दलोट के संत पुरुषोत्तमराम ने कहा कि आज राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी ङ्क्षचता का विषय आने वाली पीढ़ी। अर्थात हमारे बच्चों में संस्कार को बताया। उन्होंने गहरी ङ्क्षचता प्रकट की कि आज बच्चे मोबाइल में ऑनलाइन गेम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें किसी भी बात का ध्यान नहीं रहता। अपनी पढ़ाई व अपनी दिशा, अपने जीवन के मूल उद्देश्य संस्कार से भ्रमित होकर व परिवार एवं राष्ट्र को विनाश की ओर ले जा रहे हैं। जबकि भारत राष्ट्र आज विश्व गुरु है। इसलिए अपने बच्चों को संत सेवा से जोडऩे का प्रयास करें।
विधायक ने की रामद्वारा में सत्संंग भवन और नलकूप की घोषणा
प्रतापगढ़. शहर के अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा में संत रामदास की 23 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। इस मौके पर विधायक रामलाल मीणा, कुमावत समाज अध्यक्ष भंवर कुमावत, उदयलाल अहीर नगर अध्यक्ष कांग्रेस, हेम प्रकाश शर्मा विधायक प्रवक्ता, विजय राजसोनी पार्षद, महेश कुमावत पार्षद ने संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में कई गांवों से श्रद्धालु भी पहुंचे। इस मौके पर तालाब रोड स्थित रामद्वारा पर विधायक मद से सत्संग भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही विधायक मद से रामद्वारा में ट््यूबवेल लगाने की भी हाथों हाथ स्वीकृति प्रदान की गई। संत रामजी भंडारी, शंभूराम एवं मचलाना घाटी गौशाला के संरक्षक संत मनोरथ राम एवं संत दिव्येशराम आदि संतों द्वारा विधायक एवं अतिथियों का सम्मान किया गया।