scriptपौने दो करोड़ की बकाया पर काटे आठ सौ कनेक्शन | Eight hundred connections cut on arrears of two and a half crores | Patrika News

पौने दो करोड़ की बकाया पर काटे आठ सौ कनेक्शन

locationप्रतापगढ़Published: Nov 30, 2021 08:36:50 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

प्रतापगढ़. जिले में विद्युत निगम की उपभोक्ताओं पर बकाया राशि बढ़ती जा रही है। वहीं निगम की ओर से उपभोक्ताओं से प्रति वर्ष पूरी वसूली नहीं हो पा रही है। इससे जिले में निगम की बकाया राशि बढक़र ६६ करोड़ रुपए पहुंच गई है।

पौने दो करोड़ की बकाया पर काटे आठ सौ कनेक्शन

पौने दो करोड़ की बकाया पर काटे आठ सौ कनेक्शन


वसूली की फांस, बढ़ती बकाया राशि
-चलाया जा रहा है वसूली अभियान
प्रतापगढ़. जिले में विद्युत निगम की उपभोक्ताओं पर बकाया राशि बढ़ती जा रही है। वहीं निगम की ओर से उपभोक्ताओं से प्रति वर्ष पूरी वसूली नहीं हो पा रही है। इससे जिले में निगम की बकाया राशि बढक़र ६६ करोड़ रुपए पहुंच गई है। जिले में अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं के बकाया बिल की राशि वसूली अभियान चलाया जा रहा है। यह 26 नबम्वर से शुरू किया गया है। जो 30 नबम्वर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है।
अधीक्षण अभियंता एन. एच. मन्सूरी ने बताया कि अभियान के चौथे दिन तक जिले में 919 उपभोक्ताओं से कुल 1 करोड 17 लाख 87 हजार रूपए की वसूली की गई। बिल नहीं जमा कराने वाले 797 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जिनकी कुल बिल राशि 1 करोड 75 हजार रुपए है। अधीक्षण अभियंता द्वारा कुल 2.98 लाख रूपए की बकायात वाले 12 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। 10 उपभोक्ताओं से 1.76 लाख रुपए की राशि की वसूली की गई। अभियान के अन्तर्गत निर्धारित कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रतिदिन 5 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कम से कम 20 कनेक्शन काटने है। जिले में कुल 66.07 करोड़ बिल राशि बकाया है। जिसमें से पांच हजार से अधिक राशि के बकाया उपभोक्ता 35 हजार 420 है। जिनसे 29.04 करोड़ रुपए वसूल किए जाने है।
अरनोद. उपखंड में इन दिनों निगम की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बकाया वाले ४२ कनेक्शन काटे गए। निगम के सहायक अभियंता नरेन्द्रसिंह चारण ने बताया कि इन पर तीन लाख रुपए की बाकियात थी। ऐसे में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।
-=-= -=-=-=–=

ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा अभियान

करजू. यहां करजू में सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने शिविर में पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी ने कहा प्रशासन गाँवो के संघ अभियान नही महाअभियान है, जो ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शिविर में ग्रामीणों को 352 आवासीय मकानों के पटटे आवेदन स्वीकृत किए गए। तहसीलदार मनमोहन गुप्ता राजस्व विभाग द्वारा 166 नामान्तरकरण दर्ज किए गए। जमाबंदी के 115 खातों में नाम शुद्धीकरण किया, 11 रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण किया, विभिन्न प्रयोजनार्थ सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि आंवटन के 6 प्रस्ताव तैयार किए। चिकित्सा विभाग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन प्रकार की सामाजिक सुरक्षा के तहत 41 पात्र लोगों को पेंशन जारी की गई। सहायक अभियंता के प्रवीण शर्मा, महेशसिंह सोलंकी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की समस्या का समाधान किया। विकास अधिकारी छोटीसादड़ी लक्ष्मणलाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रायचंद रेगर, करजू हल्का पटवारी अंकित मोची, पश ुचिकित्सक ललित साहू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी आवेदन भरने मे सहयोग किया।
नहीं मिले आवेदन प्रपत्र तो जताई नाराजगी
शिविर में उपखण्ड अधिकारी द्वारा अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान टेबिल पर आवेदन प्रपत्र मौजूद नहीं होने पर उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विकास अधिकारी को इस तरह की कमियां नही रखने के निर्देश दिए। शिविर में ई मित्र संचालक सत्यनारायण धाकड़, प्रधान सपना मीणा, उपप्रधान विक्रम आंजना, टीएसपी अध्यक्ष रणजीतसिंह मीणा, करजू संरपच संतोषी बाई मीणा, निर्मल पारीक, प्रकाश जणवा, सुरेश मीणा आदि मौजूद थें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो