scriptसहकारी समितियों में किसानों ने चुने सदस्य, आज चुनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष | Farmers elected members in co-operative societies, president and vice | Patrika News

सहकारी समितियों में किसानों ने चुने सदस्य, आज चुनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

locationप्रतापगढ़Published: Dec 02, 2022 08:03:55 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

12 समितियों में सदस्यों की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा

सहकारी समितियों में किसानों ने चुने सदस्य, आज चुनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

प्रतापगढ़. जिले में चल रहे सहकारी समितियों के चुनाव के तहत प्रथम चरण में सात समितियों के सदस्यों के लिए मतदान गुरुवार को हुआ। अब सात समितियों में निर्वाचित हुए सदस्यों द्वारा शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेंगे। इसके साथ ही पांच समितियों के सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इनमें भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जयपाल मीणा ने बताया कि प्रथम चरण के लिए कुल 12 समितियों के चुनाव होने थे। इसमें से आमलीखेड़ा, प्रतापगढ़, कुलथाना सहकारी समितियों के सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि सिद्धपरा, देवगढ़, अरनोद, अचलावदा, बरखेड़ी, दलोट, सोडलपुर, घंटाली और जामली में मतदान हुआ। यहां सदस्य चुने गए। सभी 12 समितियों में शुक्रवार को निर्वाचित सदस्यों की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
अरनोद. यहां लेम्पस चुनाव में आठ सदस्यों के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही चार सदस्य पहले ही निर्विरोध हो गए थे। ऐेसे में अब शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक भावसार, प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि 12 में से 9 सदस्य कांग्रेस समर्थित है। ऐसे में अरनोद के किसानों ने विधायक रामलाल मीणा के ऊपर भरोसा जताकर एवं उनके विकास कार्यों को देखते हुए मतदान किया। वार्ड एक से अशोक सुथार, तीन से कृष्णपालङ्क्षसह, छ: से बहादुरङ्क्षसह, सात से नरेंद्र चौधरी, नौ से पूनमचंद रैदास, दस से अशोक राठौड़, ग्यारह से गोपाल भावसार, बारह से अऋणी में हेमंतङ्क्षसह धाबाई विजय हुए। जबकि वार्ड क्रमांक दो से लालूराम, वार्ड चार से रानी सोनी, वार्ड पांच से सीमा कुंवर, वार्ड आठ से सुरेश राठौड़ पहले निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
दलोट. यहां लेम्पस के चुनाव के लिए शाम तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना का कार्य रात तक चला। यहां जारी किए गए परिणाम में दीपिका पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सूरजमल मीणा, चंदाबाई पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, महेन्द्रङ्क्षसह, राजाराम कुंमावत, भंवरलाल कुमावत, मांगीलाल, बालू मालवीय, राजकुमार और अऋणी में हेमंत सेन विजयी हुए। यहां शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fzsen
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो