scriptमगरमच्छ ने तीन दिन तक खूब छकाया, चौथे दिन झाडिय़ों में छिपा मिला | forest department rescued crocodile | Patrika News

मगरमच्छ ने तीन दिन तक खूब छकाया, चौथे दिन झाडिय़ों में छिपा मिला

locationप्रतापगढ़Published: Sep 19, 2019 01:26:40 pm

Submitted by:

Ram Sharma

सात फीट लंबा था मगरमच्छ(pratapgarh news in hindi)

मगरमच्छ ने तीन दिन तक खूब छकाया, चौथे दिन झाडिय़ों में छिपा मिला

मगरमच्छ ने तीन दिन तक खूब छकाया, चौथे दिन झाडिय़ों में छिपा मिला


प्रतापगढ़ .पिछले चार दिनों से प्रतापगढ़ शहर के पास आबादी क्षेत्र, एनिकट और छिछले पानी में विचरण कर रहे मगरमच्छ को चार दिन बाद बुधवार सुबह को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मगरमच्छ को जाखम बांध में छोड़ दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत ने बताया कि बुधवार सुबह 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मगरमच्छ को बांसवाड़ा रोड पर टंकी के पास देखा गया है। इस पर तुरंत रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। टीम को मौके पर भेजा गया, टीम ने टीम ने आस-पास झाड़ी होने की वजह से झाड़ी को साफ किया। करीब एक घंटे के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। एक घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इक_ी हो गई। शहर में चार दिन पहले मानपुरा एनिकट में एक मगरमच्छ आ गया था। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई थी। वन विभाग की टीम और प्रशासन मौके पर भी पहुंचा, लेकिन मगरमच्छ हाथ नहीं आया। ऐसे में यह मगरमच्छ लोगों के लिए दहशत बना हुआ था। इसके बाद रोजाना मगरमच्छ के देखे जाने की सूचना मिलने से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल था और लोग घबराए हुए थे।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र चंडालिया को वुडलैंड पार्क के सामने वाले इलाके में बुधवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने नगर परिषद और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और स्वयं मौके पर पहुंचे। नगर परिषद कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को ढूंढ निकाला और उसका रेस्क्यू किया। सात फीट लंबा यह मगरमच्छ बड़ी मुश्किल के साथ काबू में आया। बाद में मगरमच्छ को जीप में डालकर वन विभाग ने जाखम बांध में छोड़ दिया।
रेस्क्यू टीम में वनपाल भूपेंद्रसिंह शक्तावत, अब्दुल सलीम वन कर्मी दलबीरसिंह, ओम प्रकाश शर्मा, नारायण मीणा शामिल थे। गौरतलब है कि इस साल जिले में अधिक बारिश हुई। जिससे जलीय जीवों का खतरा भी पैदा हो गया है।
रावल बने जिला अध्यक्ष
प्रतापगढ़ .नर्सिंग छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर अशोक रावल को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि नर्सिंग छात्र संगठन के जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्य किया था। प्रदेश अध्यक्ष सावर जोशी ने रावल को प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो