Gangaur छोटीसादड़ी में गणगौर की सवारी निकाली
Gangaur छोटीसादड़ी में गणगौर की सवारी निकाली
प्रतापगढ़
Published: March 31, 2022 11:34:10 am
छोटीसादड़ी. गणगौर पूजन के अवसर पर महिलाएं घरों में ईसर गणगौर का सेवरा निकालने की परम्परा का निर्वहन कर रही है। यहां शिव-पार्वती स्वरूप इसर गणगौर की प्रतिमाओं की आस्था से पूजा होती है। शाम को महिलाएं और कन्याएं गणगौर से जुड़े गीत गाती हुई मंदिरों और घरों में जाती हैं। यहां उनकी खूब आवभगत होती है। बद्रीलाल कौशिक ने बताया कि पर्व के मद्देनजर मिट्टी से बनाई प्रतिमाओं को श्रंगारित कर सजाया जाता है। सुख, सौभाग्य व श्रेष्ठवर की कामना के साथ कुंवारी लड़कियां नवविवाहिताओं और महिलाओं ने धुलंडी के दिन से ही होली की राख से 16 गणगौर बनाकर पूजा शुरू कर दी। गणगौर की पूजा के लिए महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दूब और पानी लेकर आती हैं। गणगौर पर्व पर परंपरागत गीतों के साथ ही ईसर और पार्वती का पूजन किया जाता है। आठवें दिन मिट्टी से बड़ी गणगौर माता बनाई जाती है। नगर में गणगौर की स्थापना अग्रवाल भवन में की गई। नगर के अग्रवाल भवन से बैण्ड-बाजों के साथ मंगल गीत गाती हुई महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश धारण कर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुआ गणगौर की सेवरा निकाला। सुबह पूजन और शाम को घरों में बिंदोरा निकालने का सिलसिला शुक्ल पक्ष की दूज तक जारी रहेगा। पंडित बद्रीलाल कौशिक के ने बताया कि अंतिम दिन गणगौर की सवारी से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यह नगर परिक्रमा करते हुए पूजन होगा।
-=--=-=
---भारत विकास परिषद की बैठक
छोटीसादड़ी. भारत विकास परिषद शाखा छोटी सादड़ी का नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं होली मिलन समारोह अचलपुरा रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित किया गया। भारतमाता की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रगीत गाया गया। अध्यक्षता कांतिलाल मुरडिया ने की। मुख्य अतिथि जगन्नाथ सोलंकी, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र नरेड़ी, प्रेमचंद सिंधी, रमेश पारीख थे। स्वागत उद्बोधन अनिल चौहान के द्वारा किया। योगेंद्र औदिच्य ने अतिथियों एवं सदस्यों के तिलक लगाकर स्वागत किया। 2021.22 का वार्षिक प्रतिवेदन शाखा सचिव मार्तंड राव मराठा ने एवं आय व्यय शाखा कोषाध्यक्ष छगनलाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने शाखा को मजबूत बनाने एवं जन कल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा दी। शाखा के प्रकाश कुमावत, अनिल बंबोरिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। शाखा के संरक्षक नरेंद्र नरेड़ी ने स्त्री रोग निवारण के लिए एक कैंप लगाने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखते हुए अध्यक्ष पद के लिए कांतिलाल मुरडिया, उपाध्यक्ष प्रेमचंद सिंधी, मनीष अग्रवाल, सचिव मार्तंडराव मराठा, कोषाध्यक्ष छगनलाल उपाध्याय के मनोनयन का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य मौजूद रहे। आभार शाखा के कोषाध्यक्ष छगनलाल उपाध्याय द्वारा व्यक्त किया गया ।

Gangaur छोटीसादड़ी में गणगौर की सवारी निकाली
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
