scriptगौरी सोमनाथ महादेव पर हुआ सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक | Gauri Somnath Mahadev happened on Sahastradhara Rudrabhishek | Patrika News

गौरी सोमनाथ महादेव पर हुआ सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक

locationप्रतापगढ़Published: Aug 19, 2018 04:48:39 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

-श्रावण मास में शिवालयों में हो रहे आयोजन

pratapgarh

गौरी सोमनाथ महादेव पर हुआ सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक

प्रतापगढ़. जिलेभर में श्रावण मास में शिवालयों में कई आयोजन किए जा रहे हैं। शहर में शनिवार को गौरी सोमनाथ महादेव चैनकुण्ड मंदिर स्थित सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक किया गया। सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक 11 पंडितों की ओर से विधि विधान के साथ किया गया। जिसमें पंडित विनोद पुरोहित, कन्हैया शर्मा, अजय जोशी, आशीष, मुधुसुदन, परुषोतम, चन्द्रशेखर, रमेश, दिपक शर्मा, मनीष, विश्वनाथ सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
दीपनाथ महादेव में रुद्राभिषेक कल
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार देश एवं प्रदेश की आम जनता की खुशहाली की कामना को लेकर देवस्थान विभाग के तत्वावधान में प्रदेशभर के शिवालयों में पवित्रतम श्रावण मास में रुद्राभिषेक आयोजित किए जाने की श्रंखला में प्रतापगढ़ के दीपनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। दीपनाथ महादेव भगवान के ज्योतिर्लिंग के रुद्राभिषेक को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद सीपी जोशी, मंत्री नंदलाल मीणा को आमंत्रित किया गया है।
आमलीखोरा विद्यालय में सफेद यूनिफॉर्म की नई पहल
मेरियाखेड़ी निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमलीखोरा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है।जहां सरकारी विद्यालय में गुरुवार के दिन बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर आते थे। उसके स्थान पर आमलीखोरा विद्यालय में सफेद यूनिफॉर्म की शुरुआत की गई। इससे पूर्व इस विद्यालय में टाई, बेल्ट, आईडी कार्ड और जूते-मोजे भी वितरित किए गए थे।इस संपूर्ण कार्य से सरकारी विद्यालय की छवि प्राइवेट विद्यालय से भी बहुत ही ऊपर और आकर्षक बन गई है।आमलीखोरा क्षेत्र संपूर्ण टीएसपी और गरीब जीवन स्तर है। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा के प्रेरित करने पर अभिभावकों ने इस पहल में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस पहल के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में सरकारी विद्यालयों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य और उसके महत्व के प्रति सकारात्मक विचार विकसित हुए।सरकारी विद्यालय के प्रति जागरूकता का विकास हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो