scriptदेर रात चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ व्रत | Late night, women opened the Chauth Chauth by observing the moon | Patrika News

देर रात चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ व्रत

locationप्रतापगढ़Published: Oct 18, 2019 11:12:25 am

Submitted by:

Hitesh Upadhyay

-व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की

देर रात चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ व्रत

देर रात चांद का दीदार कर महिलाओं ने खोला करवाचौथ व्रत

प्रतापगढ़. जिलेभर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। रात में चांद का दीदार कर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोला और पति के हाथों पानी पीया। सुबह ही महिलाओं ने विधिपूर्वक व्रत रखा और दिन भर प्रति लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। बाजारों में चहल पहल रही। महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में करवा गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। सुबह उठकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर देर रात्रि चांद को देख व्रत की परंपरा को निभाकर करवा चौथ का व्रत खोला गया। महिलाओं ने करवा चौथ त्यौहार की कई दिनों पूर्व से जोरों के साथ तैयारियां की हुई थी। शाम को करवाचौथ व्रत की सुनी। महिलाओं ने चंद्र देव के निकलने पर पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की भगवान से कामना करने के बाद अपने पतियों के चेहरे देख उनसे आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। नवविवाहिता महिलाओं ने पहले व्रत को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा लड़कियों में भी करवाचौथ का क्रेज देखने को मिला। करवाचौथ के दिन महिलाओं ने सजावट पर विशेष ध्यान दिया। हर सुहागिन रंग बिरंगे परिधान में नजर आई।
महिलाओं ने मनाई छुट्टी
करवाचौथ के दिन सरकारी व निजी ऑफिसों में कार्यरत महिलाएं छुट्टी पर रही। इसके अलावा घरेलू कामकाजी महिलाओं का भी पूरा दिन छुट्टी के समान बीता। इस तरह कार्यदिवस होने के बावजूद अधिकतर आफिसों में छुट्टी का सा माहौल रहा। अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए कई पुरुषों ने भी व्रत रखा।
शाम को पूजन कर लिया आशीर्वाद
देर शाम महिलाएं सज-धज कर मंदिर पहुंचीं और पूजा की। कई महिलाओं ने कथा सुनी और कइयों ने रिवाज के अनुसार थालियां बदलाई। पूजा के बाद घर जाकर महिलाओं ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। शहर के सभी मंदिरों में व्रती महिलाओं की भीड़ दिखी। इसके अलावा महिलाओं के ग्रुप ने इक_ा होकर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा के समय अत्याधुनिक परिधानों में सजी महिलाओं में फैशन को लेकर भी क्रेज दिखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो