script

प्रधानमंत्री का जन्मदिवस पर हुए कई आयोजन

locationप्रतापगढ़Published: Sep 17, 2017 09:35:51 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

सेवा दिवस के रूप में मनाया

pratapgarh
प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। यहां जिला प्रमुख सारिका मीणा के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया। जिसमें उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, मीडिया प्रमुख महेश शर्मा आदि ने दीपेश्वर तालाब के किनारे सफाई की। इसके बाद पौधरोपण किया। विमंदित बालगृह में निवासरत बालकों को भोजन करवाया गया। युवा मोर्चा ने भी कई आयोजन किए।
सालमगढ़/दलोट
सालमगढ़ भाजजा मण्डल के कार्यकताओं ने आदर्श होस्पिटल दलोट में बीमार मरीजों को फल व बिस्किट बांटे और पौधारोपण किया।
अरनोद
युवा मोर्चा मंडल अरनोद के कार्यकर्ता ने युवा मोर्चा मंडल ने गौतमेश्वर महादेव मंदिर परिसर व् मंदिर के सामने साफ -सफाई की गई।
छोटीसादड़ी
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया व रोगियों व बच्चों को फल वितरित किए गए। मोहिल पार्क में सफाई की गई।
करजूण्
निकटवर्ती गांव बंबोरा में छोटी सादड़ी उपखंड के पश्चिमी क्षेत्र ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा ने बंबोरा के ग्रामवासियों के जन सहयोग से प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम के मुख्य बजरंग चौक पर सफाई अभियान चलाकर मनाया।
बारावरदा/थड़ा
बारावरदा युवा मोर्चा मण्डल की ओर से थड़ा में चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान चलाया। मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए। बारावरदा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीलकंठ महादेव में सफाई की। यह जानकारी देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा ने दी।यहां काढ़ा पिलाया गया।
——————————————————-

अच्छा खिलाड़ी विरोधी से भी सीखता है खेल की तकनीक
6 2वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू
9 टीमें ले रही हैं भाग
प्रतापगढ़. माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 6 2वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता ( 17 वर्ष छात्रा) की शुरुआत रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हॉकी मैदान में नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी की अध्यक्षता में हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सारिका मीणा ने ध्वजारोहण किया। प्रधान कारीबाई मीणा, उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी, डीईओ हेमेंद्र उपाध्याय, आयोजन की संयुक्त संचालन सचिव सुमन मीणा मौजूद थी।मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सारिका मीणा ने कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उसमें जुझारूपन और एकाग्रता बढ़ती है। खेलों में सीखी गई बातें जिंदगी के हरेक क्षण में व्यक्ति के लिए उपयोगी होती हैं। अच्छा खिलाड़ी वही होता है। जो मैदान में सदैव खेल की भावना से खेलता है।
अध्यक्षता करते हुए सभापति कमलेश डोसी ने कहा कि खेल हमारी जिंदगी को सरस बनाता है। पढाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना व ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ भी दिलाई।
उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि वे खुद हॉकी की खिलाड़ी रही हैं और यह खेल हमें अद्भुत निर्णय क्षमता देता है, जो हमारी जिंदगी में बहुत काम आती है। डीईओ माध्यमिक हेमेंद्र उपाध्याय ने प्रतापगढ़ जिले की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों की चर्चा की।डिप्टी डीईओ खेल विष्णुकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यभर की 29 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रामेश्वर बंसल का उनकी उल्लेखनीय खेल सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता से संबंधित स्मारिका का विमोचन अतिथियों ने किया। संचालन सुधीर बोरा एवं रेखा बोरा ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो