scriptMonsoon का इंतजार जल्द होगा खत्म, तेजी से बढ़ रहा आगे, प्रतापगढ़ में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश | Monsoon 2019 Latest Update, Monsoon in Rajasthan, Rajasthan Weather | Patrika News

Monsoon का इंतजार जल्द होगा खत्म, तेजी से बढ़ रहा आगे, प्रतापगढ़ में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश

locationप्रतापगढ़Published: Jun 24, 2019 03:49:55 pm

Submitted by:

dinesh

Monsoon 2019 की राह देख रहे प्रदेशवासियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढऩे की परिस्थितियां अच्छी बनी हुई है और मानसून ( Monsoon ) तेजी से आगे बढ़ रहा है…

monsoon rain
प्रतापगढ़।

Monsoon 2019 की राह देख रहे प्रदेशवासियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढऩे की परिस्थितियां अच्छी बनी हुई है और मानसून ( Monsoon ) तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार तक फैलने के बाद रविवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की सीमा को छू लिया और छत्तीसगढ़ में फैल गया।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के ज्यादातर हिस्से और विदर्भ और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में वह दक्षिण-पूर्व सीमा से ही मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। वहीं अगले 36 घंटों के दौरान इसके और आगे बढऩे के लिए स्थितियां मध्य अरब सागर के शेष भागों में, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात और मप्र और पूर्वी यूपी में अनुकूल होती जा रही हैं। मानसून के तेजी से आगे बढऩे के साथ ही राजस्थान ( rajasthan weather forecast ) में भी प्री मानसून ( Pre Monsoon 2019 ) की गतिविधियां बढ़ती जा रही है और हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। आज सुबह Jodhpur में बादल छाए रहे वहीं अब प्रतापगढ़ शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह से तेज गर्मी के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ( Rain in Rajasthan ) शुरू हो गई। वहीं सीकर में भी मौसम ने अचानक से पलटा खाया और सीकर सहित दांतारामगढ़ में गरज के साथ बरसात हुई। जिससे उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है।

राजस्थान में अगले 3 दिन में आंधी, भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy rain alert in rajasthan )
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 3 दिन में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई भागों में आंधी, भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी राज्यों में मौसम तंत्र में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश में अगले दो तीन दिन में मानसून पूर्व बारिश का दौर फिर रफ्तार पकड़ सकता है। निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
1-23 जून के बीच बारिश का आंकड़ा (बारिश एमएम में)
प्रदेश——सामान्य——अबतक——प्रतिशत
राजस्थान—30.3——31.8—— +5 प्रतिशत
मध्यप्रदेश—71.5——33.2—— माइनस 53 प्रतिशत
छत्तीसगढ़—115.6——98.5—— माइनस 15 प्रतिशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो