pratapgarh jails क्षमता से अधिक बंदी होंगे अन्य जेलों में शिफ्ट
pratapgarh jails क्षमता से अधिक बंदी होंगे अन्य जेलों में शिफ्ट
प्रतापगढ़
Published: April 02, 2022 07:48:20 am
pratapgarh jails क्षमता से अधिक बंदी होंगे अन्य जेलों में शिफ्ट
यहां प्रतापगढ़ जिला जेल में क्षमता से अधिक बंदियों को अब प्रदेश की अन्य जेलों में स्थानांतरित किए जाएंगे। इसके लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेंद्रङ्क्षसह सिसोदिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा शिवप्रसाद तम्बोली ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया। जिसमें बंदियों से रूबरू हुए। इसके साथ ही यहां क्षमता से अधिक बंदियों को प्रदेश की अन्य जेलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जेल उप अधीक्षक हेमंत सालवी ने बताया कि जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने गुरुवार को जेल का निरीक्षण किया। जिसमें बंदियों से रूबरू हुए तथा जेल व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की। साथ ही बन्दी क्षमता 325 की होने एवं वर्तमान में 388 बन्दी निरुद्ध होने पर राज्य की अन्यत्र जेलों पर स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस मौके पर यहां विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जेल अधीक्षक श्रवणलाल जाट ने जानकारी दी।
==-- बाइक चोरी के आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़. धमोतर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में टांडा निवासी मोतीलाल लबाना ने 26 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। परिवार के लोग खाना खाने गए हुए थे। शाम सवा सात बजे वापस लौटे तो घर से बाइक गायब मिली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की खोजबीन की। थाना धमोत्तर की विशेष टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए संदिग्धों पर नजर बनाये रखकर एवं विशेष तकनीकी सहयोग से आरोपी मदनलाल (22) पिता मोतीलाल मोग्या निवासी भैरवी थाना धोलापानी, दीपक (20)पिता प्रकाश कुमावत निवासी नाराणी थाना छोटी सादडी हाल बरेखन थाना छोटी सादडी और समन्दरङ्क्षसह (20) पिता अमृतराम जाट निवासी बिलोट थाना डुंगला को डिटेन कर मोटरसाइकिल चोरी के बारे मे पूछताछ की गई तो उन्हें चोरी करना कबूल कर लिया। तीनों से बाइक बरामद की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-==-ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अरनोद. अरनोद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अरनोद के बस स्टैंड निवासी जगदीश (72)पिता भैरूंलाल कलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मचलाना रोड पर उसके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को 15 मार्च को चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना अरनोद की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों पर नजर रखी। विशेष तकनीकी सहयोग से आरोपी ईश्वरलाल (22) पिता झमकलाल मीणा निवासी नागदेडा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह ट्रैक्टर दूसरे आरोपी कन्हैयालाल(24) पिता बालुराम मीणा को बेच दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

pratapgarh jails क्षमता से अधिक बंदी होंगे अन्य जेलों में शिफ्ट
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
