scriptहत्या: निर्वस्त्र मिली थी लाश; खोजी श्वान भी नहीं ढूंढ पाए महिला के हत्यारों को | Murder: Dead body was found Investigative dogs were also unable to fi | Patrika News

हत्या: निर्वस्त्र मिली थी लाश; खोजी श्वान भी नहीं ढूंढ पाए महिला के हत्यारों को

locationप्रतापगढ़Published: Apr 04, 2021 09:05:38 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

प्रतापगढ़.थड़ा. रठांजना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को थड़ा-कनोरा की सरहद पर खोरा तलाई के पास सूने स्थान पर पेड़ से बंधी महिला केा निर्वस्त्र शव की शनिवार को भी शिनाख्त नहीं हुई। महिला के हत्यारे का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने खोजी श्वान बुलवाएं। आसपास के दो कुओं का पानी खाली करवाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, शिनाख्त नहीं होने के कारण महिला का शनिवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

हत्या: निर्वस्त्र मिली थी लाश; खोजी श्वान भी नहीं ढूंढ पाए महिला के हत्यारों को

हत्या: निर्वस्त्र मिली थी लाश; खोजी श्वान भी नहीं ढूंढ पाए महिला के हत्यारों को

हत्या: निर्वस्त्र मिली थी लाश; खोजी श्वान भी नहीं ढूंढ पाए महिला के हत्यारों को
सुराग की तलाश में दो कुएं खाली कराए शिनाख्त नहीं होने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका
हत्यारों का नहीं लगा सुराग
प्रतापगढ़.
थड़ा. रठांजना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को थड़ा-कनोरा की सरहद पर खोरा तलाई के पास सूने स्थान पर पेड़ से बंधी महिला केा निर्वस्त्र शव की शनिवार को भी शिनाख्त नहीं हुई। महिला के हत्यारे का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने खोजी श्वान बुलवाएं। आसपास के दो कुओं का पानी खाली करवाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, शिनाख्त नहीं होने के कारण महिला का शनिवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को खोरा तलाई के पास सूने स्थान पर एक पेड़ के नीचे कपड़े से बंधी महिला की निर्वस्त्र लाश मिली थी। शव के गर्दन का हिस्सा नीम के पेड़ के नीचे एक लाल कपड़े से बंधा हुआ था। उसे पेड़ के नीचे जमीन पर सुलाई गई थी। जो पूरी निर्वस्त्र थी। जहां पास में उसकी चप्पलें पड़ी हुई थी। शराब की दो खाली बोतलें भी पाई गई। लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। गर्मी की अधिकता से लाश में कई जगह कीड़े भी पड़ गए थे। महिला की उम्र ३० से ३५ वर्ष के बीच बताई गई है। महिला के गले में मंगलसूत्र और पैर में पायजेब भी मिले हैं।
पुलिस ने शनिवार को महिला के हत्यारों की तलाश के लिए आसपास के दो कुओं का पानी खाली करवाया, ताकि उनमें कोई सबूत मिल सके। इसके अलावा घास के ढेरों को भी बिखेर के देखा गया। पुलिस ने शुक्रवार रात को खोजी कुत्ते बुलवाए थे। खोजी श्वानों ने आसपास का एरिया सूंघा, लेकिन कोई विशेष सुराग नहीं दे पाए।
दूसरी जगह मार कर यहां रखा शव
पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव भी मिले। लेकिन खून जमीन पर फैला हुआ नहीं है। संघर्ष के कोई निशान भी नहीं है। इससे लगता है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव यहां लाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो