scriptअब प्रतापगढ़ में भी तस्कर व माफियाओं पर कसेगा शिकंजा | Now in Pratapgarh, smugglers and mafias will be tightened | Patrika News

अब प्रतापगढ़ में भी तस्कर व माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

locationप्रतापगढ़Published: Jan 04, 2020 11:40:16 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

एमपी की तर्ज पर अब प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की ओर से तस्करों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की विभिन्न प्रकार की सम्पत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसेे में इस वर्ष पुलिस का फोकस इन्हीं कार्रवाइयों पर रहेगा।

अब प्रतापगढ़ में भी तस्कर व माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

अब प्रतापगढ़ में भी तस्कर व माफियाओं पर कसेगा शिकंजा


इस वर्ष होगी सख्त कार्रवाई
तस्करों व माफियाओं की सम्पतियों की ली जा रही जानकारी
कानून के तहत की जाएगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
प्रतापगढ़.
एमपी की तर्ज पर अब प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की ओर से तस्करों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की विभिन्न प्रकार की सम्पत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसेे में इस वर्ष पुलिस का फोकस इन्हीं कार्रवाइयों पर रहेगा। यह बात पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शुक्रवार को आयोजित प्र्रेस वार्ता में दी। उन्होंने वर्ष २०१९ की उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ ही वर्ष २०२० को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। यहां कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अवाना ने कहा कि वर्ष २०१९ में हुई बड़ी घटनाओं ने पुलिस ने टीम बनाकर कार्य किया है। जिसमें कई मामलों का खुलासा किया है। इसके साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई की गई।
इसे देखते हुए माह नवम्बर में जिला पूरे राजस्थान में
तीसरे स्थान पर रहा है। अब पुलिस की ओर से जिले के तस्करों व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए संबंधित अपराधियों की सम्पत्तियों की जानकारी राजस्व विभाग से ली जा रही है। जल्द इन पर भी लीगल तरीके से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, पुलिस उप अधीक्षक कैलाशचन्द्र, कोतवाल मदनलाल खटीक आदि मौजूद थे।
गत वर्ष में यह की मुख्य कार्रवाई
जिले में वर्ष २०१९ में कई संदिग्ध मामलों खुलासा किया है। साथ ही स्थाई वारंटी 127 को गिरफ्तार किया है। जो कई वर्षों से फरार थे। कई ईनामी अपराधियों को पकड़ा है। एमवी एक्ट में 18 हजार 521 कारवाई की हैं। आम्र्स एक्ट के तहत 102 प्रकरण दर्ज कर 218 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 प्रकरण दर्ज कर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी एक्ट के तहत 3८5 प्रकरण दर्ज कर 305 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है।
यह रही जिले में पुलिस की उपलब्धियां
जिले में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसतें महिला पुलिस कांस्टेबल ने 21 विद्यालयों में
2234 बालिकाओं को ट्रेनिंग दी गई है। जिले में बीट कांस्टेबलों ने वाट्सएप ग्रुप बनाए है। जिसमें अब तक 438 वाट्सएप ग्रुप बनाएं जाकर कुल एक हजार सीएलजी सदस्यों को जोड़ा गया है।
जिले में 1505 जन सहभागिता बैठकें हुई। जिनमें 298 लोगों से सम्पर्क स्थापित किया है। वर्ष में सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है। प्रत्येव गुरुवार को बाल सभाओं का आयोजन किय गया। बालिकाओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस युवा मित्र योजना के तहत 398 पुलिस मित्र बनाए गए हैं।जिले में संगठित अपराधों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने को लिए डीएसटी टीम का गठन किया गया है।
महिला अत्याचार संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए विशेष डेस्क का गठन किया गया है। जिससे महिलाओं को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो