scriptराष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण वाटिका कार्यशाला | Nutrition Vatika Workshop under National Nutrition Month | Patrika News

राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण वाटिका कार्यशाला

locationप्रतापगढ़Published: Sep 18, 2022 08:37:10 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

Nutrition Vatika Workshop under National Nutrition Month

राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण वाटिका कार्यशाला

राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण वाटिका कार्यशाला


प्रतापगढ़. कृषि विज्ञान केन्द्र पर राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण वाटिका पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं प्रकृति फाउण्डेशन की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया ने बताया कि परिवार के संतुलित पोषण की जिम्मेदारी महिलाओं की होती हैं। महिलाएं अपने घरों पर खाली स्थान में पोषण वाटिका स्थापित कर परिवार के लिए पोषक सब्जी व फल का उत्पादन कर सकती हैं। उन्होनें कार्बोहाईड्रेट, प्रोटिन, वसा, विटामिन एवं खनिज लवण के बारें में जानकारी दी। बताया कि प्रोटिन से शरीर की बढ़वार होती हैं। कार्बोहाईड्रेट से शरीर को दैनिक कार्यों के लिए ऊर्जा प्राप्त होती हैं। उन्होनें संतुलित भोजन के लिए न्यूट्री-थाली के बारें भी महिलाओं को जानकारी प्रदान की। उन्होनें बायोफोर्टिफाईड किस्मों के पोषण लाभ के बारें में भी जानकारी प्रदान की। डॉ. कनोजिया ने बताया कि इफको के समन्वय से आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में पोषण वाटिका एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाना हैं। इस अवसर पर इफको जिला प्रबन्धक मुकेश आमेटा ने महिलाओं को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग करने से मृदा का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। साथ ही उन्होनें नैनो एवं जैव उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के तकनीकी सहायक डॉ. रमेश कुमार डामोर ने महिलाओं को संतुलित भोजन एवं उसके पोषक तत्वों के बारें में जानकारी दी। इस दौरान प्रश्नोतरी में सही जवाब देने वाली 10 कृषक महिलाओं को उन्नत दरांती एवं जैव उर्वरक देकर पुरस्कृत किया गया।
विश्व ओजोन दिवस पर संगोष्ठी
प्रतापगढ. विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरगढ़ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ ओजोन परत के बारे में चर्चा की गई। ओजोन परत को मानवीय क्रियाकलाप से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। उसका बचाव क्या है। इस पर जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक दाराङ्क्षसह राणावत ने बच्चों को बताया कि अपने पूर्वजों ने पृथ्वी को जिस तरह बचाए रखा। वैसे अपने को भी को बचाए रखना है। ओजोन परत की सुरक्षा करनी है। मुख्य अतिथि मनोहरगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच गोमालाल मीणा रहे। जिन्होंने बच्चों से कहा कि मनोहरगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यावरण जागरूकता की अलख जगानी है। इस मौके पर विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण बढ़ाने का बच्चों को संकल्प दिलाया गया। वनपाल भूपेंद्रङ्क्षसह शक्तावत ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा, वनरक्षक दीपक मीणा, सुनील लबाना, अनिल पुरोहित, यशोवर्धन आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो