script13 मई को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी प्रतापगढ़ में | On May 13, BJP's Ashok Saini in Pratapgarh | Patrika News

13 मई को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी प्रतापगढ़ में

locationप्रतापगढ़Published: May 06, 2017 07:44:00 pm

Submitted by:

rajesh dixit

भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का 13 मई को प्रतापगढ़ में पहली बार आएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा

bjp

प्रतापगढ़ . भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का 13 मई को प्रतापगढ़ में पहली बार आएंगे।प्रदेशाध्यक्ष सैनी के प्रतापगढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियो की एक आवश्यक जिला बैठक स्थानीय एक होटल पर रखी गयी। भाजयुमो जिला प्रवक्ता हार्दिक छोरिया ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी का 13 मई को प्रतापगढ़ में प्रस्तावित आगमन होगा। प्रदेशाध्यक्ष सैनी के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा एवं एक रिसोर्ट में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा। इस संबंध में शनिवार को भाजयुमो की जिला बैठक आयोजित हुई। आगमन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओ की रूपरेखा बनाते हुए जिला बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हेमन्त मीणा ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए सक्रियता से कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में जुट जाने को कहा। बैठक का अति विशिष्ट आतिथ्य सभापति कमलेश डोसी ने किया। जिला बैठक का विशिष्ट आतिथ्य जिला प्रभारी मुकेश रावत ने किया एवं अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित जैन ने की। बैठक में जिला पदाधिकारियों को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए मंडल वार प्रभारी भी बनाया गया। साथ ही समस्त प्रकार की आगमन की एवं जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की व्यवस्थाओं की पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी। जिला बैठक में देवगढ़ मण्डल भाजपा अध्यक्ष धनराज मीणा, भाजयुमो नेता जीवन आंजना, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विशाल जैन, हरीश मेघवाल, दिनेश जैन, मनीष मेहता, संजय जैन, जिला मंत्री शौकीन जैन, अरनोद मंडल अध्यक्ष राजेश कुमावत,प्रतापगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल तेली, छोटीसादड़ी ग्रामीण पूर्वी भाग मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, धरियावद मंडल अध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा, सुहागपुरा मण्डल अध्यक्ष जसपाल आंजना, अरनोद मण्डल महामंत्री मुकेश पाटीदार, चुन्नीलाल मीणा, नगर महामंत्री विकास चनाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य शेखर कजानी, ग्रामीण मण्डल आई टी प्रभारी बन्टू लबाना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला बैठक में भाजपा जिला महामंत्री हेमन्त मीणा ने सभी पदाधिकारियों को जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या एकत्रित करने के लिए विशेष निर्देशन दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो