आठ साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा चलाए जा रहे वाङ्क्षछत अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पीपलखूंट पुलिस ने आठ साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्थाई वारण्टी मुकेश पुत्र लालुराम मईडा निवासी भमेडी थाना घण्टाली हाल निवासी अरनिया जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी आस-पास घाटोल, बांसवाडा, गलकिया, तलवाडा, त्रिपुरा सुन्दरी में तलाश की। जहां पता चला कि वारण्टी पिछले 8 साल से तेलंगाना राज्य में मजदूरी कर रहा था। जो भाई की शादी होने से घर पर आया हुआ था। तकनीकी सहायता एवं मुखबीर की सूचना पर सुन्दरी से डिटेन किया गया। इसी प्रकार स्थाई वारण्टी दिनेश पुत्र रामा मीणा निवासी हवाला थाना पारसोला को बावडीखेडा जंगल से लकड़ी लाते हुए गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को देखकर जंगल में भाग गया था। पुलिस जाप्ता को देख लकड़ी फैंक कर भागने लगा। जिस पर पुलिस जाप्ते द्वारा जंगल में 5 किलोमीटर पीछा कर स्थाई वारण्टी को पकड़ा।