script

परशुराम जयंती कल, जिले में तैयारियां शुरू

locationप्रतापगढ़Published: May 06, 2019 10:16:57 am

Submitted by:

Ram Sharma

– कई जगह निकलेगी शोभायात्राएं

pratapgarh

परशुराम जयंती कल, जिले में तैयारियां शुरू

प्रतापगढ़. परशुराम जयंती मंगलवार को मनाईजाएगी। इसे लेकर जिलेभर में ब्राह्मण समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मौके पर शोभायात्राएं निकाली जाएगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सुगन चंद खंदेवाल ने बताया कि मंगलवार को जिला स्तरीय समारोह मेनारिया समाज के मांगलिक भवन नरसिंह घाट पर होगा। नगर परिषद से सदर बाजार होकर नृसिंह घाट तक आयोज्य शोभा यात्रा में शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक लेकर बालक चलेंगे। इसके पीछे महिलाएं केसरिया साड़ी पहन के चलेंगी। इसके बाद बैंड बाजे के साथ भगवान परशुराम जी की सवारी और युवा और पुरुष धोती साफा बांध कर चलेंगे।
इस मौके पर जिले में 2018 कई राजस्थान बोर्ड की 12 वी 10वी की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेन वाले ब्राह्मण छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिले में सर्वाधिक अंक लाने वालेछात्र छात्रों को रामविलास मोदीबाई ओमप्रकाश व्यास, हिमांशु उपाध्याय एवं मोहनलाल उपाध्याय की स्मृति में परिजनों द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
शोभायात्रा की तैयारियेां के सिलसिले मे रविवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा ब्लॉक अध्यक्ष गिरजाशंकर शर्मा ने अमलवाद, भुवासिया, दमखेड़ी बोरी, धमोत्तर, वरमण्डल, चनियाखेड़ी पलथान कल्याणपुरा मोखमपुरा देवद कुणी और अवलेस्वर बसाड़ आदि गांवों में जाकर समारोह में आने का न्योता दिया। उनके साथ बालकृष्ण जोशी व अंकित जोशी आदि ने महासभा शोभायात्रा में अधिकाधिका संख्या में आने का आह्वान किया।
इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर प्रगतिनगर, सालमपुरा, हाउसिंग बोर्ड , महावीर कॉलोनी, मालवा कालोनी, तिलक नगर, गोपालगंज, नई आबादी, सदर बाजार, एरियापति, नाकोड़ा नगर, प्रीतम नगर, हनुमान नगर, किला परिसर और निचला बजार आदि इलाकों में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर वोरा एवं जिला महामंत्री महेश व्यास के सानिध्यमें कार्यकर्ताओं की टीम ने निमंत्रण पत्र वितरित किए।
छोटीसादड़ी में मनाई परशुराम जयंती, निकाली शोभायात्रा
छोटीसादड़ी. सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती महोत्सव को पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत परशुराम संगठन के तत्वावधान में रविवार को परशुराम ब्रिगेड और परशुराम मातृ-शक्ति के सहयोग से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
नगर के नीमच रोड स्थित गोविंदेश्वर महादेव मन्दिर से शाम 4 बजे पूजा-अर्चना कर आरम्भ हुई, जो नगर के विविध मार्गों से होते हुए हिन्दू धर्मशाला में जाकर विसर्जित हुई। यहां धर्म सभा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे अश्वसवार हाथों में धार्मिक ध्वजा लिए चल रहे थे। उनके पीछे धार्मिक भजनों की धुन बजाते बैंड बाजे चल रहे थे। उनके पीछे ढोल की थाप पर नृत्य करते और परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। उनके पीछे एक ही परिवेश में लाल चुनर ओढ़े बड़ी तादाद में मातृ शक्ति चल रही थी। पीछे डीजे की धुन पर युवा थिरकते और जोशीले अंदाज में परशुराम के जयकारों के साथ चल रहे थे। उनके पीछे उपखण्ड क्षेत्र के गांवों से आए समाज जन पदाधिकारी चल रहे थे। पीछे खुली जीप में भगवान परशुरामजी की तस्वीर आरूढ़ थी। जीप में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन सवार थे। शोभायात्रा नगर के विभिन्ना मार्गों से होते हुए हिन्दू धर्मशाला पहुची जहां भगवान परशुराम की विशेष पूजा-पाठ व महाआरती की गई। उसके बाद धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज जनों का मार्गदर्शन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो