छोटीसादड़ी. भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के महुडिया गांव में बीजेपी की बैठक आयोजित हुई। बैठक कर की पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां की गई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजकुमार जणवा ने बताया कि इस अभियान के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे पक्षियों के लिए पङ्क्षरडा अभियान की शुरुआत भी पूर्वी मंडल में की गई। इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जणवा, भाजपा मंडल महामंत्री मोतीलाल जणवा, पूर्व सरपंच मधुसूदन झाला, शंकरङ्क्षसह शक्तावत, सरपंच छगन मीणा, यशराज जणवा, भंवरलाल जणवा, प्रहलाद जणवा, कन्हैयालाल जणवा, नंदराम प्रजापत, कालूलाल जणवा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के महामंत्री अजीत दुग्गड् ने बताया कि पन्ना प्रमुख अभियान 6 अप्रेल से पहले ही सभी पन्ना प्रमुख नियुक्त हो जाएंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुजर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे