script

हर चुनाव में भाजपा को प्रतापगढ़ से मिली जीत

locationप्रतापगढ़Published: May 24, 2019 12:26:42 pm

Submitted by:

Ram Sharma

लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ की स्थिति

pratapgarh

हर चुनाव में भाजपा को प्रतापगढ़ से मिली जीत

विधानसभा क्षेत्र में इस बार 66,464 मतों के अंतर से मिली जीत
प्रतापगढ़. चित्तौडगढ़़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की जीत में प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस बार लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में सबमें भाजपा को जीत मिली है। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी को 66,464 मतों के भारी अंतर से जीत मिली है। लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सीट की भूमिका देखें तो पता चलता है कि यहां से भाजपा की जीत का अंतर हर बार बढ़ता ही गया है।
चित्तौडगढ़़ लोकसभा क्षेत्र में मावली, वल्लभनगर, कपासन, बेगूं, चित्तौडगढ़़, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी और प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां गुरुवार को हुई मतगणना में भाजपा सबसे अधिक वोटों (97564) से मावली विधानसभा क्षेत्र से जीती है, जबकि सबसे कम वोटों (47158) से जीत का अंतर निम्बाहेड़ा से रहा।
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 66,464 वोटों से भाजपा प्रत्याशी जीते। इसी प्रकार प्रतापगढ शहर से भाजपा को 8284 वोटों से लीड मिली है। शहर में भी भाजपा हर बार आगे रही है, लेकिन इस बार जीत का अंतर बढ़ा है।
पिछले लोक सभा चुनाव में यह रहा गणित
हाल ही 2018 में हुए विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो यहां लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी हमेशा जीतता आया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मीणा जीते थे। खास बात यह रही कि हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामलाल मीणा मात्र 16800 वोटों से जीते थे। जबकि इस लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस हारती हुई दिखी और अंतर भी बढकऱ 66464 तक पहुंच गया। पिछले तीन लोकसभा चुनाव के परिणामों का विश्लेषण करें तो वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 21,810 वोटों से बढ़त मिली। उस समय यह सीट सलूम्बर लोकसभा क्षेत्र में शामिल थी। यहां से भाजपा के प्रत्याशी महावीर भगोरा थे, जबकि कांग्रेस से भैरूंलाल मीणा थे। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की डॉ. गिरिजा व्यास भाजपा के श्रीचंद कृपलानी से चित्तौडगढ़़ लोकसभा सीट से जीती, तब भी प्रतापगढ़ से भाजपा को 4,555 वोटों की बढ़त मिली। जबकि 2014 की मोदी लहर में हुए लोकसभा चुनाव 2014 में प्रतापगढ़ से भाजपा को 56,960 वोटों से जीत मिली। यहां भाजपा के सीपी जोशी को 97,763 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉगिरिजा व्यास को 40,803 वोट मिले। यह बढ़त वर्ष 2019 के चुनाव में बढ़ गई, जब सीपी जोशी 66464 वोटों से प्रतापगढ में बढ़त मिली।

ट्रेंडिंग वीडियो