दुकानों पर तैयारियांं: रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजे बाजार
प्रतापगढ़Published: Aug 28, 2023 03:52:57 pm
राखी सजे बाजार, त्योहार
दो दिन तक मनाया पर्व


दुकानों पर तैयारियांं: रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजे बाजार
प्रतापगढ़. जिले में रक्षाबंधन पर्व मनाने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। रक्षाबंधन को महज तीन दिन शेष बचे हैं। इसे लेकर शहर में भी बाजार सज गए हैं। दुकानें राखियां, मिठाइयां, कपड़ा व अन्य उपहार आदि से गुलजार है। इन दिनों ज्यादातर वो महिलाएं राखियों की खरीदारी कर रही है, जिनके भाई उनसे दूर रहते हैं। ऐसी बहनें कूरियर के माध्यम से राखियां भेज रहीं है। वहीं पर्व के दिनों में मिठाइयों व कपड़ों का व्यवसाय भी सबसे अधिक हो रहा है। पर्व को लेकर मिठाई व कपड़ा व्यापारियों को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। इस बार जिले में व्यापारियों ने संभावनाओं को टटोलने के बाद इस पर्व को लेकर विशेष तैयारियां कर ली हैं। मिठाई विक्रेताओं ने बाजार की स्थिति का आकलन करने के बाद रक्षाबंधन पर मिठास घोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कपड़ा व्यापारियों ने भी कपड़े का स्टाक मंगवा लिया है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ बढऩे लगी है।
बच्चों में खिलौना और म्यूजिकल राखी का क्रेज
बच्चों के लिए भी बाजार में विभिन्न तरह की राखियां आई हैं। जिन पर विभिन्न खिलौने, मिक्की माउस और छोटा भीम बना हुआ है। इसके अलावा खरगोश, हाथी, तोते फोटो वाली राखी और म्यूजिकल राखी को बच्चों को पसंद कर रहे हैं। वहीं कोई सादे धागे वाली राखी पसंद कर रहा है तो कोई कुंदन, नग, ऊं लिखी और रेशमी से धागे से तैयार राखी पसंद कर रहा है। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियां आई हैं। इस बार लाइट वाली नई राखी आई है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर महिलाएं सादे धागे वाली राखियां खरीद रही हैं। इस बार शहर समेत गांवों में दुकनों पर राखियों में अलग-अलग तरह की वैरायटी आई हुई है। राखियों की कीमत 10 रुपए लेकर 250 रुपए तक है। गांवों में भी सजी दुकानें
चूपना. रक्षाबंधन पर्व को लेकर खासा उत्साह है। गांवों में भी राखियों की दुकानें सजने लगी है। यहां गांव में भी कई दुकानें लगी है। इन दुकानों पर खरीदारी भी होने लगी है। सजी मिठाई और पूजन के सामान की दुकानें
रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों मिठाइयों की भी खरीदारी हो रही है। मिठाई कारोबारियों ने काजू और बादाम वाली बर्फी, चॉकलेट वाली बर्फी रसगुल्ले, घेवर, मोतीचूर के लड्डू तैयार कि जा रहेे हैं। इसके अलावा पूजन सामग्री की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री के सैट तैयार कराए हैं। एक बॉक्स में राखी, हल्दी, कुमकुम, रोली, धूप, अगरबत्ती और दीपक रखकर सैट बनाया गया है।