scriptपुजारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों के नाम दर्ज कराने की मांग | Priests demand registration of names of priests with temple land in re | Patrika News

पुजारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों के नाम दर्ज कराने की मांग

locationप्रतापगढ़Published: Feb 26, 2021 08:49:27 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी. अखिल राजस्थान पुजारी महासभा के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल को ज्ञापन देकर राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों काश्तकारों के विलोपित नाम पुन: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है।

पुजारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों के नाम दर्ज कराने की मांग

पुजारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों के नाम दर्ज कराने की मांग

पुजारियों ने राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों के नाम दर्ज कराने की मांग
-जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी. अखिल राजस्थान पुजारी महासभा के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल को ज्ञापन देकर राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि के साथ पुजारियों काश्तकारों के विलोपित नाम पुन: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 30 वर्ष पूर्व 1991 में सरकार ने परिपत्र जारी कर राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर भूमि पर मंदिर के साथ पुजारियों के दर्ज नाम विलोपित कर दिए थे। अलग से पंजिका में दर्ज किए जाने थे। अलग से पंजिका में संधारित नहीं किए गए। जिसके चलते पुजारी काश्तकार को कई तरह की प्रताडऩा झेलनी पड़ी। दुखी होकर समस्त राजस्थान के पुजारियों ने आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए। जिसके फलस्वरूप राजस्थान सरकार ने 2018 को एक परिपत्र निर्देशित किया कि जहां पंजिका संधारित है, उसे अपडेट किया जाए और जहां पंजिका संधारित नहीं है। तैयार की जाए। पारदर्शिता एवं नियमित अपडेट के लिए पंजिका को ऑनलाइन कंप्यूटराइज रूप में एलआरसी पर जमाबंदी के साथ लिंक किए जाने की कार्रवाई करने, मंदिर से संबंधित खाते की जमाबंदी की नकल के साथ पुजारी को यह प्रपत्र अपने समुचित प्राधिकार के साथ जारी किया जाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उचित कार्रवाही नही हुई।
तत्कालीन जिला कलक्टर श्यामसिंह पुरोहित ने 21 फरवरी 2019 को जिले के समस्त तहसीलदारों के नाम एक पत्र जारी किया था। जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते पुजारी काश्तकार को फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने, कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पाने, फसल-बीज, खाद आदि का अन्य किसानों की तरह आदान-अनुदान नहीं मिल पा रहा है। साथ ही भू-माफियाओं द्वारा परेशान किया जाता रहा है। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। जल्द से जल्द पुजारियों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश बैरागी, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर बैरागी, धरियावद तहसील अध्यक्ष रमेश वैष्णव, छोटी सादड़ी तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार औदिच्य, अरनोद तहसील अध्यक्ष गणपतलाल आदि मौजूद थे।
– अम्बावली विद्यालय में किया सम्मान
छोटीसादड़ी. क्षेत्र के अम्बावली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अशोक मीणा रहे। अध्यक्षता एसीबीईओ लक्ष्मी नारायण शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि केसरीमल थे। कार्यक्रम में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र.छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें आंचल कुमारी शक्तावत, अनुराग, जुनेद तथा अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के भामाशाह का भी सम्मान किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेशकुमार ने जनप्रतिनिधियों को विद्यालय की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर सरपंच मुकेश मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छोटेखान पठान, मुकेश जाट, पंकज टाक, समीरूद्दीन तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व बालक बालिकाओं मौजूद थे।
-=-=-=
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो