scriptबारिश से मौसम सुहाना, जंगल से बाहर भी दिखने लगे कई जीव | Rainfall from the rain, many creatures also appear outside the forest | Patrika News

बारिश से मौसम सुहाना, जंगल से बाहर भी दिखने लगे कई जीव

locationप्रतापगढ़Published: Jun 25, 2019 12:06:31 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

बारिश के बाद हरियाली छाने के साथ ही वन्यजीव करने लगे है विचरणकई प्रजातियों के पक्षी भी पेड़ों पर दिख रहे है

Pratapgarh

pratapgarh


प्रतापगढ़
अमुमन वन क्षेत्र में कई प्रकार के वन्यजीव देखे जा सकते है। लेकिन गत दिनों से जिले में हो रही बारिश के बाद कई प्रकार के जीव अब जंगलों के अलावा बाहर भी दिखने लगे है। ऐसे में पक्षियों के अलावा चौपाया जीव भी जंगल से बाहर आने लगे है।
जिले के धरियावद इलाके में इस प्रकार के कई जीव दिखने लगे है। यहां सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य भी पास में है। ऐसे में अभयारण्य से कई जीव बाहर आ जाते है। इसके साथ ही यहां इन दिनों मानसून में प्रवास पर आने वाले पक्षी भी पेड़ों पर आवास बनाया हुआ है।
धरियावद के जवाहर नगर स्थित नर्सरी के बाहर भी कई प्रकार के जीव देखे जा सकते है। यहां छोटे आकार का खूबसूरत पक्षी ग्रीन बी ईटर भी दिखाई दे रहा है। उपवन संरक्षक संग्रामसिंह कटियार ने बताया कि यहां क्षेत्र में हरियाली के आच्छाादित वन होने के कारण कई पक्षियों का आश्रय स्थल भी है। यहां चौपाए जीव भी आसानी से विचरण करते देखे जा सकते है।

कोदिनेरा को ग्राम पंचायत बनाने की उठी मांग
अरनोद
क्षेत्र की चूपना ग्राम पंचायत के कोदिनेरा गांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठने लगी है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है।
भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेशपुरी और पूर्व सरपंच अमृतराम मीणा ने बताया कि चूपना ग्राम पंचायत में ६ गांव आते है। जिसमें चूपना, टांडा, कोदिनेरा, लुपड़ी, रामनगर, बडवास खुर्द है। रामनगर गांव चूपना से ५ किलोमीटर दूर है। गांव की आबादी वर्ष २०११ में ८२५ थी। कोदिनेरा ग्राम पंचायत बनाने में रिछा, सिंगपुरिया, रतनगढ़, वनपुरा, पडुनी को शामिल किया जा सकता है।
बारावरदा
निकटवर्ती बावड़ीखेड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठाई गई है। यह अभी धमोतर ग्राम पंचायत में आता है। इस संबंध में जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें बताया कि इसमें बावड़ीखेड़ा, मोकजीकुड़ी, मालाटापरा, भुत्यावड़, खेरियादो, भमती पठार, हामरिया, महादेव फला, सागडिय़ा फला, धोबड़, मेडिटापरा, महुड़ीखेड़ा, रातीतलाई, भगवानपुरा, उंडाखोरा, टीला गांव शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो