script

रक्षाबंधन आज, दिख रहा है उत्साह

locationप्रतापगढ़Published: Aug 11, 2022 08:42:57 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

Rakshabandhan today, enthusiasm is visible

रक्षाबंधन आज, दिख रहा है उत्साह

रक्षाबंधन आज, दिख रहा है उत्साह

प्रतापगढ़. जिले में रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके तहत बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। इसके साथ ही शहर समेत कस्बे और गांवों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहा। लोगों ने राखियां, खाद्य सामग्री, कपड़ों की जमकर खरीदारी की। वहीं इस बार दिनभर में रक्षाबंधन के संयोग है। इस बार बहनों को भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधने के लिए मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार राखी बांधने के लिए काफी मुहूर्त है।
बाजारों में रही भीड़
शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों सजी नजर आई। बाजार में रेशम की धागे वाली राखी और स्टोन निर्मित राखी की मांग अधिक देखी गई। वहीं शहर से दूर रहने वाले भाइयों के लिए भी बहनों ने अपनी मनपसंद राखी पोस्ट ऑफिस और कूरियर के जरिये भेजी। राखी के अलावा मिठाइयों की भी खूब बिक्री हो रही है। शहर के कई दुकानों में राखी को लेकर मिठाई दुकानों की ओर से विशेष स्टॉल भी लगाए गए है। वहीं राखी के अवसर पर भाईयों की ओर से उपहार दिए जाने को लेकर बाजार में भी खासी रौनक देखी गई।
दिनभर है शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय गिल के अनुसार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दिनभर है। जिसमें अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.37 से 12.29 तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2.14 से 3रू.07 तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 1.23 से 6.45 तक। संध्या मुहूर्त शाम 6.30 से 7.42 तक। अमृत काल मुहूर्त शाम 6.55 से 8.20 तक रहेगा।
छोटीसादड़ी. राजकीय महाविद्यालय छोटी सादड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर छात्र हितेषी अनुबंधना शर्मा, अंजली कुमावत निकिता, नेहा, नित्या आदि बहनों ने कॉलेज में प्रवेश के लिए आए विद्यार्थियों को राखी बांधी।
जवानों की कलाइयों पर सजेगी राखी
प्रतापगढ़. मयूर स्कूल की ओर से की राखियां बनाई गई। विद्यालय के निदेशक अभिमन्युसिहं राठौड़ ने बताया कि मयूर स्कूल में पर्व मनाया गया। जिसमें राखी मेङ्क्षकग प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन पर्व विद्यालयी बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई। पेड़-पौधे के भी राखियां बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय में छात्राओं द्वारा बनाई राखियां भारतीय सीमा पर जवानों को भेजी जाएगी। प्रति वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर इस प्रकार के आयोजन कर राखियां सीमा पर भेजी जाती है।
रक्षा सूत्र बांधकर लिया निराश्रित सेवा का संकल्प
प्रतापगढ़. एपीसी महाविद्यालय द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर विविध आयोजन हुए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गिल ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित जनसंख्या प्रकोष्ठ द्वारा नई सोच, नया सवेरा और सामाजिक पुनरुद्धार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बांसवाड़ा रोड ंस्थित निराश्रित गृह में निराश्रितों के मध्य रक्षा सूत्र और मिठाई वितरित कर उनके सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। प्रगति संस्थान निदेशक ङ्क्षपकेश पोरवाल ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पर्व हम सभी को जोडऩे का कार्य करते है। साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तान्तरित करने में भी इन पर्वों का विशेष योगदान है। पोरवाल ने कहा कि उच्च वर्ग अगर जरूरतमंद और कमजोर वर्ग को साथ लेकर चले तो ही सामाजिक विषमता का अंत हो सकेगा। इस कार्यक्रम में सी पी चौहान, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, निधि शर्मा, डॉ. भावना सोनी, रेणु शर्मा,पूजा शर्मा,पंकज शर्मा, शरदेंदु द्विवेदी, भागीरथ मालवीया उपस्थित रहे।
विद्या निकेतन स्कूल में मनाया रक्षाबंधन पर्व
छोटीसादड़ी. नगर के विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने कतार में खड़े होकर अपने भाइयों के माथे पर कुमकुम और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र बैरागी ने भैया-बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रितु व्यास, बसंती महात्मा, सरिता शर्मा, किरण खींची आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो