script

Signature campaign of BJP Kisan Morcha कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान शुरू

locationप्रतापगढ़Published: Jun 25, 2022 07:58:04 am

Submitted by:

Devishankar Suthar

Signature campaign of BJP Kisan Morcha कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Signature campaign of BJP Kisan Morcha  कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Signature campaign of BJP Kisan Morcha कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान शुरू


प्रतापगढ़. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी किसान विरोधी और झूठी घोषणाएं करने वाली बताकर इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि भाजपा जिला किसान मोर्चा की बैठक शहर के दीपनाथ महादेव मंदिर स्थित गीता भवन परिसर में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसारप्रदेश के किसानों से कर्ज माफी के झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों ने चर्चा कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए के लिए संकल्प लिया । किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम ङ्क्षसह झाला ने बताया कि प्रदेश की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार ने किसानों से पूर्ण कर्ज माफी और 2 लाख तक का कर्ज माफ की जो घोषणा की थी। उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसलिए किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। किसानों के हस्ताक्षर के बाद हस्ताक्षर पत्र राज्यपाल को सौंप कर किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा । बैठक में धरियावद प्रधान हकरी देवी मीणा , प्रतापगढ़ किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र अहीर , गणपत लाल गुर्जर , घासी लाल अहीर , किसान मोर्चा जिला महामंत्री कालू लाल जी मीणा, लखन जनवा , ओंकार लाल जनवा, घासी लाल सुथार सहित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह कल
छोटीसादड़ी. शहर के हिन्दू धर्मशाला में राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम संगठन के जिला इकाई के नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर एक बजे होगा। जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर शर्मा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार औदिच्य व कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर, संभाग अध्यक्ष नरोत्तम जोशी, वरिष्ठ जिला संरक्षक ओम प्रकाश ओझा के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी, प्रदेश प्रमुख महामंत्री सुरेशचंद्र जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की बैठक 27 को
प्रतापगढ़. जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 27 जून को प्रात: 11.30 बजे मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता शैतानङ्क्षसह ने बताया कि बैठक में दिए गए एजेण्डा के अनुसार संबंधित अधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगेे।

ट्रेंडिंग वीडियो