script

मंडी में गुरूवार को विभिन्न जिंसो के भाव प्रति क्विटल इस प्रकार है।

locationप्रतापगढ़Published: Oct 12, 2017 09:22:14 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

मंडी में गुरूवार को विभिन्न जिंसो के भाव प्रति क्विटल इस प्रकार है।

Pratapgarh
प्रतापगढ़. गेहंू 1400 से1601, मक्का 1080 से 1400, चना 4000 से 4600, मसूर 2976 से 3252, उड़द 3000 से 4251, मैथी 2050 से 2400, अजवाईन 7100 से 7300, धनिया 3360 से 3470, सोयाबीन 2600 से 2801, प्याज 700 से 1200, लहसुन 1460 से 2390, सरसों 2900 से 3322, अलसी 4050 से 4126, कलौंजी 5900 से 6360 रुपए प्रति क्विटल रहे।
छोटीसादडी. गेहुं 1550 से 1820, मक्का 770 से 770, जौ 1350 से 1350, सोया 2610 से 2800, उडद 2100 से 3600, चना 3900 से 4400, मैथी 2200 से 2500, अजवाईन 5150 से 5360, ईसबगोल 8970 से 9600, मसुर 2900 से 2900, लहसुन 1500 से 4120 रुपए प्रति क्विटल रहे।
रतलाम. गेहूं शरबती-2121-2662, लोकवन-1640-2081, मक्का-1191-1315, चना देशी-4200-4880, विशाल 4200-5101, इटालियन-4201-4800, डालर-8500-12500, मैथी-1800- 3200, उड़द-1900-3200, सोयाबीन-2201-2861, बटला-800-1303, मसूर-1800-2100 रुपए क्विंटल भाव रहे। लहसुन-650-3801, प्याज-1100-2786 रुपए क्विंटल रही।
सैलाना. सोयाबीन-2410-2801, गेहूं-1450-1970, चना-4000-4471, उड़द-2554-2654, मसूर-2200-2850, मैथीदाना-2300-2800, अलसी-3600-4081, लहसुन-1251-4000, मटर-900-1030, प्याज-1001-2500 रुपए क्विंटल।
जावरा. चना 100 रुपए मंदा व सोयाबीन 20 रुपए तेज। गेहूं 3000, खसखस 60, सोयाबीन 4000, मैथी 1500, चना 700, कलौंजी 100 बोरी, रायडा 200, अलसी 350, अजवाईन 50, लहसुन 5000, प्याज 200 कट्टें की आवक रही। गेहूं 1580-2200, सोयाबीन 2500 सें 2800, चना कांटा 4500-4850, चना विशाल 4500-5150, चना इटालियन 4500-4700 , चना डालर 9000-13500, मसूर 2800 से 3100, अलसी 3800-4250, उड़द 2000 से 3500, तिल 5500 से 6500 रावा 3000 से 3400, मैथी 2300-4700 खसखस 27000 से 51500 अजवाइन 4000-7200, कलौंजी 4500-6200, धनिया 3000 से 4200, असालिया 3800 से 4200, लहसुन 800 से 6200 प्याज 1000 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे।
नीमच. गेहूं 1500-1825 जौ 1300-1410 मक्का 1025-1415 सोयाबीन 2400-2900 ज्वार 1200-2545 रायड़ा 3250-3420 अलसी 4000-4325 तारामीरा 3010-3565 मुंगफली 2500-4300 चना 4000-13000 उड़द 3020-4245 मसूर 3000-3315 मूंग 3000-4025 तुवर 2500-3355 मैथी 2300-2860 धनिया 3000-4785 अजवाईन 6000-7310 इसबगोल 8500-9765 कलौंजी 5000-6745 सुवा 5000-6000 असालिया 3500-4025 ग्वार 3000-3400 तिल्ली 5400-6545 असगंध 6000-25200 चिरायता 1225-2245 तुलसीबीज 6000-7720 लहसुन 1300-5075 पोस्ता 25500-47490।
रतलाम सराफा. सोना कैडबरी 30550, स्टैंडर्ड 30700, जेवराती-30000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 40500 टंच 40600 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 665 रुपए प्रति नग।
रतलाम मावा. सफेद (बर्फी) 230, सफेद (दानेदार) 230, पीला 220 रुपए।
————————————–


दिव्यांगों का होगा प्रमाणीकरण
प्रतापगढ़.
जिला प्रशासन, जिला परिषद एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अेार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों के जिले के चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनोद, बारावरदा, छोटीसादडी, धरियावद, पीपलखुंट, थडा और मूंगाणा पर प्रतिदिन दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक दिव्यांगों का प्रमाणीकरण कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ दिवसों पर चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बहु:निशक्ता वाले दिव्यांगों के प्रमाणीकरण का कार्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से किया जाएगा।
————-
जोडो…
फोटो…
प्रतापगढ़ की जनता को मिलेगा सहकारी सुपर बाजार का लाभ
प्रतापगढ़.
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा ने गुरुवार को प्रतापगढ़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड की ओर से संचालित सहकारी सुपर बाजार भवन का लोकार्पण किया। मंत्री मीणा ने इसका अवलोकन किया और कहा कि सहकारी उपभोक्ता भण्डार के सुचारू संचालन से यहां के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। इस भण्डार के माध्यम से जनजाति छात्रावासों में रह रहे पांच हजार से ज्यादा बालक-बालिकाओं को लाभ मिलेगा, वहीं छात्रावासों के जुड़ाव तथा जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों के सहयोग से भंडार सफल होगा।
जिला कलक्टर नेहा गिरि ने कहा कि यहां के लोगों को कई चीजों की खरीद के लिए मंदसौर, नीमच आदि स्थानों पर जाना पड़ता था लेकिन उपभोक्ता भण्डार में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध होगी।सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार रवीन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि यह भण्डार सुबह 10 से रात्रि 8 बजे तक चलेगा।
:::::::::::
श्रीकृष्ण पाटीदार कल प्रतापगढ़ में
प्रतापगढ़. राजस्थान राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। पाटीदार रविवार को मध्याह्न 12 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि रविवार सायं 4 बजे पाटीदार सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे।

करजू में रात्रि चौपाल आज
प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी ब्लॉक में शुक्रवार को करजू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में आमजन की समस्याएं सुनी जाएगी। रात्रि चौपाल में सभी जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर रात्रि चौपाल में पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो