navarta havan हवन में दी आहुतियां, गूंजे माता के जयकारे
navarta havan हवन में दी आहुतियां, गूंजे माता के जयकारे
प्रतापगढ़
Published: April 11, 2022 07:45:14 am
प्रतागपढ़. चैत्र नवरात्र के तहत नवमी पर माता के मंदिरों में हवन किए गए। हवन में आहुतियां दी गई। माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
जिलेभर के माता के मंदिरों और शक्तिपीठों पर कई आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी।
शहर के श्री ब्रह्म ज्योति संस्थान द्वारा संचालित श्री ब्रह्मज्योति गुरुकुल में चैत्र नवरात्र नवमी पर स्थापित देवताओं का पूजन अभिषेक गुरुकुल के बटुकों द्वारा किया गया। नव दिवसीय अनुष्ठान में सवा लाख जाप बगलामुखी मंत्र के 108 पाठ, सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ व बगलामुखी सहस्त्र नामावली से हवन प्रतिदिन किया गया। श्री ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल के आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र महोत्सव पर्व पर राम नवमी पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति व आरती कर अनुष्ठान संपन्न किया गया।
अरनोद. चैत्र नवरात्र पर रविवार को माता के मंदिरों में हवन किया गया। यहां कस्बे के देव नारायण मंदिर और गौतमेश्वर के मठ में आचार्य सुनीलकुमार व्यास के सान्निध्य में हवन में आहुतियां दी। देवनारायण मंदिर समिति के राधेश्याम राठौर ने बताया कि सुबह यहां मंदिर में अभिषेक किए गए। इसके बाद हवन में आहुतियां दी गई। इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बरखेड़ी. निकटवर्ती श्री चामुंडा माता मंदिर पर में रविवार को कई श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में जागरण किया गया। इसके साथ ही कद्दू की बलि दी गई। मंदिर परिसर में बने गीता भवन पर मूर्तियों की प्रात:काल प्रतिष्ठा की गई। वह उसके बाद माता के मंदिर पर मंत्रोच्चार द्वारा यज्ञ हवन किया गया। यहां पर भक्तों से जीव हत्या नहीं करने की माता के द्वारा भक्तों को शपथ दिलाई जाती है। माता रानी के सम्मुख कद्दू की बलि दी गई। महा प्रसादी वितरण की गई।शौली में रामायण पाठ आज से
मोवाई. निकटवर्ती शौली गांव में हनुमान मंदिर पर अखंड रामचरित मानस राम पारायण सोमवार से शुरू होगा। जो 16 अप्रेल तक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 13 अप्रेल से 15 अप्रेल तक दोपहर 12 से 4 बजे तक हनुमान महोत्सव पर हनुमान जीवन पर प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रामलीला 13 अप्रेल से 15 अप्रेल तक होगी। भजन संध्या 14 अप्रेल गुरुवार को रात्रि 8 बजे 16 अप्रेल हवन की पूर्णाहुति सुबह 8 बजे होगी। दोपहर को हवन किया जाएगा। वहीं महा प्रसादी वितरण किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर शहर के माता के मंदिरों में कई आयोजन किए गए। माता के मंदिरों में माता के जयकारे गूंज उठे। नवरात्र में हर दिन यहां पर रात के समय विशेष आरती की गई। रामनवमी की पूर्व संध्या पर मंदिर में हजारों लोगों की मौजूदगी में महा आरती का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने सुख समृद्धि की कामना को लेकर किया हवन पूजन किया गया।

navarta havan हवन में दी आहुतियां, गूंजे माता के जयकारे
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
