scriptthunderstorm with rain and hail | अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि | Patrika News

अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि

locationप्रतापगढ़Published: Mar 09, 2023 08:27:14 am

Submitted by:

Devishankar Suthar


मुंह का आया निवाला छीना, अफीम की फसल में अधिक नुकसान

अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि
अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि


प्रतापगढ़. कांठल में होली पर मौसम ने बिगाड़ा कर दिया। जिले में सोमवार और बुधवार को दोपहर बाद अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचाया। इससे रबी की कटी और पकी फसलों में खासा नुकसान हो गया। जिससे किसानों के मुंह को आया निवाला छीन गया। ऐसे में किसानों की हालत काफी खराब होती जा रही है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से सुहागपुरा इलाके में तीन मवेशियों की मौत हो गई। छोटीसादड़ी इलाके में ओलावृष्टि हुई, जिससे अफीम के डोडे टूट गए। अफीम का दूध भी धुल गया। खेतों में पकी फसलें आड़ी पड़ गई है।
छोटीसादड़ी. क्षेत्र में अचानक दो दिन से मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की परेशानी बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर सोमवार को दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओले गिरे। जिससे काफी नुकसान हो गया। उपखण्ड क्षेत्र में बादलों की तेज गर्जना और बिजलियों की चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरने लगे। देखते ही देखते सड$कों पर ओलों की चादर बिछ गई। ओलों से शहर में लग रहे मेले में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। खेतों में कटी पड़ी फसलें भी भीग गई। खड़ी फसल भी ओलों से आड़ी पड़ गई। बारिश से अफीम के डोडो को चीरा लगने के बाद अफीम का दूध धुल गया। कई डोडे टूट गए। वहीं गेहूं, अलसी, मैथी व चने की फसलें पककर तैयार है तो कुछ फसलें काटी जा रही है। कुछ फसलें निकाली जा रही है। तेज हवा, ओले व बारिश से फसल खेतों में बिछ गई।
स्वरूपगंज. क्षेत्र में सोमवार को हुई प्राकृतिक आपदा के कारण तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। अचानक आई बारिश से खड़ी वह कटी हुई फसलों में भारी नुकसान हुआ। बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी। सभी फसल पक कर तैयार हो जाने की वजह से क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य चल रहा है। किसान तुलसीराम पाटीदार, सहकारी समिति अध्यक्ष कैलाश पाटीदार ने बताया कि अफीम में चीरा लगाया जा रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है। किसान के मुंह में आया निवाला छीनता जा रहा है।
करजू. तेज हवा के साथ हुई। बारिश और आंधी से अफीम की फसल में नुकसान हुआ है। जिससे किसानों में चिंता है।
आकाशीय बिजली गिरने से तीन गोवंश की मौत
सुहागपुरा. क्षेत्र में बिना मौसम बारिश होने से काफी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी और पकी फसलों में नुकसान हो गया। निकटवर्ती तलायां गांव में शंकरलाल पुत्र प्रभुलाल के घर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे यहां बंधे एक बैल एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने पीडि़त को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.