script26 जनवरी से पहले शान से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा | Tripura up 100 feet high before 26 January | Patrika News

26 जनवरी से पहले शान से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

locationप्रतापगढ़Published: Dec 04, 2017 10:47:44 am

Submitted by:

Rakesh Verma

नगर परिषद ने की तैयारी

pratapgarh
जारी किए 26.25 लाख के टैंडर
15 अगस्त से पूर्वपत्रिका ने चलाया था घर-घर तिरंगा फहराओ अभियान
फोटो…
प्रतापगढ़. आने वाली 26 जनवरी से पहले देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा शहर में 24 घंटे लहराता नजर आएगा। नगर परिषद ने 100 फीट ऊंचे तिरंगा लगाने की प्लानिंग पूरी कर ली है। बाकायदा इसके लिए चौराहे के सौन्दर्यकरण व तिरंगा लगाने के लिए 26.25 लाख रुपए के टैंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
पिछले 15 अगस्त से पहले ‘राजस्थान पत्रिका’ ने प्रतापगढ़ शहर में ‘तिरंगा बने घर-घर की शान’ शीर्षक से अभियान चलाया था। इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों में अपने घरों पर तिरंगे फहराने की अपील की गईथी। गत 15 अगस्त को शहरवासियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। इनमें सभापति कमलेश डोसी ने पत्रिका की पहल पर अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस अभियान के दौरान ही शहर में सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का विचार आया। जो अब 26 जनवरी से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
गौरव पथ की बनेगा शान तिरंगा
कॉलेज के बगल वाली रोड को नगर परिषद गौरव पथ बना रही है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।इस गौरव पथ पर इंदिरा कॉलोनी में पुलिस चौकी के पास चौराहे पर यह तिरंगा लहराया जाएगा।
रात्रि में चमकेगा तिरंगा
यूं तो तिरंगा को सूर्यास्त के बाद उतारा जाता है। लेकिन तिरंगा संहिता के तहत 100 फीट ऊंचे तिरंगे को रात्रि में भी फहराया जाता है, लेकिन इसके लिए लाइट की व्यवस्था करनी होती है। राष्ट्रीय ध्वज अंधेरे में नहीं फहराया जाता है। इस कारण चौराहे पर तिरंगे की तरफ लाइटें लगाईजाएंगी। ताकि रात्रि में भी तिरंगा शहरवासियों को नजर आता रहे।
प्रक्रिया शुरू
100 फीट उंचाई का राष्ट्रीय ध्वज जल्द ही प्रतापगढ़ की शान बनेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गईहै। साथ ही शहीद स्मारक भी बनाया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि यह कार्य26 जनवरी से पहले हो जाएगा।
-कमलेश डोसी, सभापति, नगर परिषद, प्रतापगढ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो