251 गो सैनिकों को दी गई त्रिशूल दीक्षा
Trishul initiation given to 251 cow soldiers
प्रतापगढ़
Published: July 21, 2022 09:11:55 am
राष्ट्र व स्वयं की सुरक्षा सर्वोपरि
प्रतापगढ़. देश के सबसे बड़े गोरक्षार्थ संगठन कामधेनु सेना का जिला स्तरीय अधिवेशन महावीर गोवर्धन गोशाला में कामधेनु सेना के संस्थापक महा मण्डलेश्वर कुशालगिरी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश व राजस्थान से कामधेनु सेना के पदाधिकारी, सदस्य व गौ सैनिकों ने भाग लिया। कामधेनु सेना द्वारा गोरक्षार्थ, गोसेवार्थ, हिन्दुत्व, राष्ट्रहित, धार्मिक व जनहितार्थ मुद्दों पर चर्चा की गई। कामधेनु सेना के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणेजा ने बताया कि इसमें कई लोगों ने भाग लिया। जिला स्तरीय अधिवेशन में महामण्डलेश्वर के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष रिछपाल चौधरी, गुजरात प्रदेश सचिव त्रिलोक मांदी, राष्ट्रीय प्रभारी रोहित बिश्नोई, कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष ललीत पालीवाल, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणेजा एवं गोभक्तों की उपस्थित में 251 गो सैनिकों को त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई। इस दौरान महामण्डलेश्वर ने कहा कि गौरक्षार्थ, गौ सेवार्थ, राष्ट्रहित, जनहित व हिन्दूत्व हितार्थ त्रिशूल दीक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि हर हिन्दू के घर में तलवार होनी चाहिए। इसके अलावा गोचर भूमि पर अतिक्रण रोकना, गो हत्या से संबंधित बिन्दुओं पर विचार विमर्श करना, गो तस्करी को रोकने की योजना बनाना, राज्य में संचालित फर्जी गोशालाओं के खिलाफ आवाज उठाना, जिन गौशालाओं में गौमाताओं की दुर्दशा हैं, वहां की व्यवस्था कैसे सुधरवाएं सहित अनेक गो हितार्थं मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।
जो गो गायें कल्तखाने में कटने के लिए जाती है। इनकी रोकथाम के सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए।
पंडित चैतन शर्मा ने बताया कि गाय पूरे जगत की माता है। अगर प्रत्येक हिन्दू के घर गाय होती तो कामधेनु सेना संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योंकि हम निठूर बने गाय का दूध पिकर छोड़ दिया उस निदूरता की वजह से कामधेनु सेना का उदय हुआ है। इस दौरान त्रिलोक मोदी ने महावीर गोवर्धन गोशाला के लिए एक पशु एम्बुलेंस भेंट करने की घोषणा की। स्वामी ने त्रिलोक मोदी का रजत स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बोर्दिया, भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी गोपाल धबई, दिलीप तिवारी, करनी सेना संगठन मंत्री संग्रामसिंह, गोपाल मोदी, कवि नवीन पार्थ, सरपंच ऊंकार लाल, शरापत हुसेन, भोपराज नागौरी ट्रस्टी अरविन्द वया, छगनलाल दक, छगनलाल नागदा, कैलाश डुंगरवाल एवं कई गोभक्त एवं कामधेनु सैनिक मौजूद रहे।

251 गो सैनिकों को दी गई त्रिशूल दीक्षा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
