scriptमहिलाओं व युवतियों की अस्मत लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जेल भेजा | Two accused of gang who robbed the honor of women and girls sent to ja | Patrika News

महिलाओं व युवतियों की अस्मत लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जेल भेजा

locationप्रतापगढ़Published: Jan 21, 2022 01:56:11 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

रात नौ बजे बाद करते थे वारदात, सभी आरोपी आदतन अपराधी
 

महिलाओं व युवतियों की अस्मत लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जेल भेजा

महिलाओं व युवतियों की अस्मत लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को जेल भेजा

धरियावद(प्रतापगढ़). देर रात तक आने वाले राहगीरों को रोककर युवतियों और महिला की अस्मत लूटने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एक नाबालिग को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे बुधवार ही बाल सुधार गृह भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इस गैंग में करीब सात-आठ युवक शामिल थे। ये लोग भले ही लूट के लिए बाइक सवारों को रुकवाते , असली मकसद महिलाओं और युवतियों की इज्जत लूटना ही था। इसके लिए वे ऐसे ही बाइक सवार को रोकते थे, जिनके साथ महिला बैठी रहती थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा करीब एक साल से चल रहा था, लेकिन महिलाओं ने लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं करवाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडि़ताओं में कुछ तो ऐसी थी, जो अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, ऐसे में उन्होंने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस गैंग में करीब 7-8 लोग शामिल है, जो अलग अलग जगह और दिन को वारदात करते थे। अधिकांश वारदात धरियावद -सलूंबर रोड पर की गई। गांवों में रात आठ बजे बाद सुनसान हो जाती है, इसलिए ये आरोपी अधिकांश वारदात नौ बजे बाद करते थे।
आरोपियों को रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
बलात्कार की इस गैंग के गिरफ्तार दोनों आरोपी और नाबालिग का परिवार दिन में सब्जी बेचने का काम करता था और रात में महिलाओं के साथ दरिंदगी करते थे। इसके लिए उन्होंने एक सूने मकान को अपना ठिकाना बना रखा था। गिर$फतार आरोपी धरियावद निवासी दीपक पिता हीरालाल कीर और दीपक पिता मोहनलाल कीर को गुरुवार को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अब इनके मोाबाइलों में बरामद क्लिपिंग के आधार पर अन्य आरोपियेां की तलाश में जुटी हुई है। इन दो आरोपियों के अलावा लूट के मामले में पकड़े गए अन्य दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के इन आरोपियों को शिनाख्तगी परेड के बाद फिर से रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी खबर भी पढ़े…
Gang Rape: लूट के लिए बाइक सवार को रोकते, पुरूषों को भगाकर महिलाओं के साथ करते सामूहिक बलात्कार

पीडि़ता को आर्थिक सहायता के लिए विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
धरियावद. दुष्कर्म के मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी व कठोर कानूनी कार्यवाही एवं पीडि़ता को आर्थिक सहायता राशि की मांग को लेकर धरियावद विधायक नगराज मीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र प्रेषित किया है। जिसमे विधायक मीणा ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य से लोगों के मन में डर एवं भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही विधायक नगराज मीणा ने मुख्यमंत्री से पीडिता को सरकार की पीडि़त प्रतिकार स्कीम के तहत आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की हैं।
भाजपा का प्रदर्शन आज, नेता प्रतिपक्ष सहित पदाधिकारी होंगे शामिल
धरियावद. तहसील क्षेत्र में नाबलिग से दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने एवं दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही तथा मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन शुक्रवार को होगा। भाजपा मीडिया प्रवक्ता राकेश वीरवाल के अनुसार प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा मंडल की ओर से शुक्रवार सुबह 11 बजे उदयपुर रोड स्थित उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें विधान सभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया प्रदेश मंत्री, कन्हैयालाल मीणा लसाडिया सहित राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
पारसोला. गत दिनों एक नाबालिग के साथ गेंगेप एवं लगातार बढ़ती चोरी को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को 11 बजे उपखण्ड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह जानकारी खेतसिंह मीणा ने दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो