scriptVIDEO: 573 पोलिंग बूथों पर आज रवाना होंगे मतदान दल | VIDEO: 573 Polling booths to be flagged off today | Patrika News

VIDEO: 573 पोलिंग बूथों पर आज रवाना होंगे मतदान दल

locationप्रतापगढ़Published: Dec 06, 2018 10:52:40 am

Submitted by:

Ram Sharma

-चुनाव के लिए कुल 333 वाहनों का किया अधिग्रहण

pratapgarh

VIDEO: 573 पोलिंग बूथों पर आज रवाना होंगे मतदान दल

प्रतापगढ़. जिले की दोनों विधानसभा प्रतापगढ़ और धरियावद में कुल 573 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। जिसके लिए गुरुवार को मतदान दल रवाना होंगे। चुनाव के लिए कुल 333 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसमें प्रतापगढ़ विधानसभा में 271 पोलिंग बूथों पर 95 वाहन लगाए गए हैं। वहीं धरियावद विधानसभा में 300 पोलिंग बूथों पर 97 वाहन लगाए गए हंै। 274 वाहन पोलिंग बूथों पर कर्मचारियों और ईवीएम को ले जाने के काम में लिए जाएंगे वहीं 59 वाहन सुरक्षा कार्य में लगे अधिकारियों-जवानों के काम आएंगे।
सुखाडिय़ा स्टेडियम से रवाना होंगे दल
शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित सुखाडिय़ा स्टेडियम से गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। यहां अलग-अलग काउंटर के माध्यम से निर्वाचन सामग्री मतदान दलों को वितरित की जाएगी।
यह भी रहेंगे सुरक्षा व्यवस्था में
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा 01 कम्पनी एमबीसी, 250 राजस्थान होमगार्ड, 137 मध्य प्रदेश होमगार्ड, 50 वन रक्षक, 06 कम्पनी सीपीएमएफ के जवान मौजूद रहेंगें।
यातायात व्यवस्था पर रहेगा ध्यान
मतदान दलों के रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों के सुखाडिय़ा स्टेडियम से निकलने के चलते यातायात व्यवस्था बिगडऩे की आशंका को देखते हुए सुगम यातायात की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
यह वाहन जाएंगें पोलिंग बूथ
वाहन प्रतापगढ़ धरियावद कुल इमरजेन्सी वाहन
बस 39 44 83 9
मिनी बस 23 39 62 7
टाटा मेजिक 29 – 29 3
जीप 4 14 18 8
कुल 95 97 192 27
स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाला कैंडल मार्च

छोटीसादड़ी मंगलवार शाम को बैंड बाजों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन हुआ। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। स्वीप प्राभारी सुरेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद रेगर की अध्यक्षता में पंचायत समिति से केंडल मार्च निकाला।जिसमें बद्री स्काउट बैंड मोहम्मदिया माध्यमिक विद्यालय के बालकों द्वारा मार्च का नेतृत्व करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पर पहुंचे। एडीएम प्रकाशचंद रेगर द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। स्काउट स्वयं सेवकों को दिव्यांग दूत का स्वागत किया गया। मतदान में दिव्यागों एवं अक्षम मतदातदाओं की मदद के लिए दिव्यांग दूत के कर्तव्यों को समझाते हुए इनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं मौजूद थे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो