scriptVIDEO: एक दिन में अधिकतम 2 और न्यूनतम 3 डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी से परेशान | VIDEO: Maximum 2 and minus 3 degrees in mercury a day, upset with heat | Patrika News

VIDEO: एक दिन में अधिकतम 2 और न्यूनतम 3 डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी से परेशान

locationप्रतापगढ़Published: Apr 24, 2019 10:43:34 am

Submitted by:

Rakesh Verma

सुबह से रात तक तेज रहा गर्मी का अहसास

pratapgarh

VIDEO: एक दिन में अधिकतम 2 और न्यूनतम 3 डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी से परेशान

प्रतापगढ़. सुबह से गर्मी के तीखे तेवर, दिन चढऩे के साथ आग उगलता सूरज और रात भी गर्म। जिले में मंगलवार को मौसम का कुछ यही मिजाज रहा। गत दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुए मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली थी लेकिन पिछले दिनों से फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
जिले में एक दिन में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई। एक दिन में अधिकतम 2 और न्यूनतम 3 डिग्री तापमान बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था। जो मंगलवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम 26 डिग्री पहुंच गया।जिसके चलते सुबह से रात तक गर्मी की परेशानी बनी रही।
गर्म हवा के थपेड़े: सूरज की तेजी के साथ ही गर्म हवा भी चलने लगी है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा देते हैं। खासकर वाहन चालकों के लिए यह खासी मुसीबत बनने लगी है वहीं बिना एसी वाले चौपहिया वाहन में बैठना भी किसी सजा से कम नहीं लग रहा।
शीतलता से राहत के प्रयास: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पदार्थो का सहारा ले रहे है। बाजार में शीतल पेय व जूस आदि की दुकानो ंपर लोगों की भीड़ बढऩे लगी है।
वहीं बड़ी संख्या में लोग आइसक्रीम व बर्फ के गोलों का भी लुत्फ उठाते देखे जाने लगे है। गर्मी के में फलों की मांग बढ़ गई है।
धरियावद. क्षेत्र में आसमान से आग बरसाती प्रचंड गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया। मंगलवार सुबह से जारी गर्म हवा के चलते लू का अहसास बना रहा। गर्म हवा के चलते मंगलवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
यहां पारा 44 के पार जा पहुंचा। गर्म हवाओं के चलते बाजारों एवं सडक़ों पर वीरानी छाई रही। वहीं मकानों एवं प्रतिष्ठानों में लगे कूलर, पंखे भी गर्मी के आगे बेअसर साबित हुए। आलोक ऋतु वैधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री एवं न्यूनतम 20.5 दर्ज किया गया।
सूने रहने लगे बाजार
घरों में पंखे गर्म हवा फेंकने लगे हैं, कूलर भी कुछ खास असर नहीं दिखा पा रहे तो बाहर सूरज आग उगल रहा है, जिसके चलते लोगों के हाल बेहाल हैं। सुबह से शाम तक तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार होने लगा है। जिसके चलते बाजार सूने रहने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो